जसोल पुलिस ने विद्यालयों व गैस गोदाम में चोरियों की वारदातों का किया खुलासा
1 min read
जसोल पुलिस ने विद्यालयों व गैस गोदाम में चोरियों की वारदातों का किया खुलासा
दो आरोपी गिरफ़्तार,एक बाल अपचारी को पुलिस संरक्षण में लिया गया
AINभारतNEWS से राजस्थान स्टेट ब्यूरो अशरफ मारोठी
बाड़मेर जिला पुलिस अधीक्षक श्री दिगंत आनंद ने बताया कि जिले में सम्पत्ति सम्बन्धी अपराधों की रोकथाम एवं वांछित अपराधियों की दस्तयाबी हेतु दिये निर्देशानुसार श्री सुभाषचन्द्र खोजा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोतरा व श्रीमती नीरज शर्मा, वृताधिकारी वृत बालोतरा के सुपरविजन में जसोल थानाधिकारी श्रीमति डिम्पल कुंवर उप निरीक्षक पुलिस थाना जसोल ने मय गठित पुलिस टीम के साथ स्कूलों में चोरी करने वाली गैंग के 2 मुलजिमानों को किया गिरफ्तार एक नाबालिग को पुलिस संरक्षण में लिया जाकर चोरी की 4 वारदातों का खुलासा करते हुए चोरी किया गया सामान बरामद करने में सफलता हासिल की।
कार्यवाही पुलिस :- पुलिस थाना जसोल हल्का क्षैत्र की स्कूलों में हुई चोरी की वारदातों को गम्भीरता से लेते हुए जसोल थानाधिकारी श्रीमती डिम्पल कंवर के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने कड़ी मेहनत कर आसूचना के आधार पर अज्ञात मुलजिमों की तलाश पतारसी कर मुलजिम इमरान पुत्र रज्जाक खां जाति मोयला मुसलमान उम्र 23 साल निवासी रेबारियों का गोलियां आसोतरा, खेताराम पुत्र मुकनाराम जाति भील उम्र 26 साल निवासी रेबारियों का गोलियां आसोतरा पुलिस थाना जसोल के साथ एक बाल अपचारी को दस्तयाब कर आरोपियों से गहनता से पूछताछ करने पर इनके द्वारा खेतेश्वर धाम आसोतरा स्थित रा0उ0प्रा0 संस्कृत विधालय से गैस टंकी, कम्प्यूटर का सीपीयू, वजन तोलने की मशीन, स्पोर्टस का सामान व स्टेशनरी सामान, रा0उ0प्रा0 वि0 गोगराड़ नाडी आसोतरा से 04 सीसीटीवी कैमरा, A.C., म्यूजिक सिस्टम, स्टेबलाइजर, छत पंखा, यूपीसीए सिस्टम की चोरी करना एवं आसोतरा एचपी गैस एजेन्सी से 06 गैस टंकी, गैस टंकी तोलने का बड़ा कांटा, इनवेंटर, बैटरी तथा बालोतरा में समदड़ी रोड़ पर बने पुलिया के पास एक दुकान में बने टांका से पानी की मोटर चोरी करने की वारदातों को करना स्वीकार किया, पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से खेतेश्वर धाम आसोतरा में रा0उ0प्रा0 संस्कृत विधालय से चोरी किये गये सामान गैस टंकी, कम्प्यूटर का सीपीयू, वजन तोलने की मशीन, स्पोर्टस का सामान व स्टेशनरी का सामान बरामद करने में सफलता हासिल कर गिरफ्तार आरोपियों से प्रकरण में अनुसंधान व पूछताछ की जा रही है। मुलजिम इमरान इस गैंग का मुख्य सरगना है जिसके पास एक अर्टिका गाड़ी है, इमरान अपनी गाड़ी से रात्रि के समय अलग अलग लोगो को साथ में ले जाकर आस पास के गांवो की स्कूलों में चोरी की वारदातों को अंजाम देता है।
