कृष्णा सेवा संस्थान ने भगवान बुद्ध की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भगवान बुद्ध को श्रद्धा पूर्वक किया याद
1 min read
कृष्णा सेवा संस्थान ने भगवान बुद्ध की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भगवान बुद्ध को श्रद्धा पूर्वक किया याद
AINभारतNEWSसे राजस्थान स्टेट ब्यूरो अशरफ मारोठी
बालोतरा (बाड़मेर)
बालोतरा में बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर कृष्णा सेवा संस्थान की और से आयोजित कार्यक्रम में भगवान बुद्ध की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ पुष्प अर्पित कर भगवान बुद्ध को किया याद, बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर आज सामाजिक समानता व समरसता के प्रतिक भगवान बुद्ध के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कृष्णा सेवा संस्थान अध्यक्ष धर्मेंद्र दवे ने बुद्ध की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर भगवान बुद्ध को श्रद्धा पूर्वक किया याद, दवे ने बताया कि भगवान बुद्ध के बचपन का नाम सिद्धार्थ था, क्षत्रिय कुल में जन्म लेने के बावजूद राजशाही जीवन का त्याग कर उन्होंने संयम और साधना के मार्ग अपनाया, इस अवसर पर वरिष्ठ संस्थान सदस्य एवं विप्र फाउंडेशन के जिला अध्यक्ष अशोक व्यास ने भगवान बुद्ध के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज भगवान बुद्ध क़ो हम सभी मानते है। सर्व जन हिताय सर्व जन सुखाय को चरितार्थ करते हुए भगवान बुद्ध का जीवन हम सब के लिए प्रेरणादायक है, हमें उनके बताये मार्ग का अनुसरण करना चाहिए,इस अवसर पर नगर प्रभारी विमल मालवीय,आनंद दवे,विपिन कुमार,नितेश निम्बार्क,राजू माली,अशोक राजपुरोहित सहित कृष्णा सेवा संस्थान के सभी सदस्य मौजूद रहे!
