15 मई को असम के राज्यपाल कटारिया करेंगे नाकोड़ा जैन तीर्थ के दर्शन, बांठिया चेरिटेबल ट्रस्ट करेगा नागरिक अभिनंदन
1 min read
15 मई को असम के राज्यपाल कटारिया करेंगे नाकोड़ा जैन तीर्थ के दर्शन, बांठिया चेरिटेबल ट्रस्ट करेगा नागरिक अभिनंदन
AINभारत NEWS से राजस्थान स्टेट ब्यूरो अशरफ मारोठी
बालोतरा (बाड़मेर)आसाम के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया 15 मई को नाकोड़ा तीर्थ के करेंगे दर्शन, बालोतरा में
श्री चम्पालाल बांठिया चैरिटेबल ट्रस्ट व आयोजन समिति द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में कटारिया का किया जाएगा नागरिक अभिनंदन ट्रस्ट अध्यक्ष गणपत बांठिया ने आज अपने निवास पर प्रेसवार्ता कर दी जानकारी,श्री चम्पालाल बांठिया चैरिटेबल ट्रस्ट संरक्षक गुलाबचंद कटारिया का आसाम के महामहिम राज्यपाल बनने के बाद प्रथम बार बालोतरा पधारने पर आयोजित सम्मान समारोह में राज्यपाल कटारिया का भव्य स्वागत अभिनंदन किया जाएगा।
श्री चम्पालाल बांठिया चैरिटेबल ट्रस्ट व आयोजन समिति के अध्यक्ष गणपत बांठिया ने आज उनके निजी आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि श्री चम्पालाल बांठिया चैरिटेबल ट्रस्ट संरक्षक गुलाबचंद कटारिया का आसाम के महामहिम राज्यपाल बनने के बाद प्रथम बार
अपने क्षेत्र मारवाड़ में 15 मई सोमवार को आगमन अवसर पर बालोतरा लूनी नदी बाईपास रोड़ स्थित जूरी रिसोर्ट में दोपहर दो बजे ट्रस्ट व आयोजन समिति के तत्वावधान में आयोजित नागरिक अभिनंदन समारोह अवसर पर क्षेत्र के सामाजिक सगठनों, विभिन्न समाजों के प्रतिनिधि मंडलों,जनप्रतिनिधियों सहित अनेकों संस्थाओं की और से महामहिम राज्यपाल कटारिया का स्वागत कर नागरिक अभिनन्दन किया जाएगा। इस दौरान श्री चंपालाल बांठिया चेरिटेबल ट्रस्ट की और से। कटारिया के आतिथ्य में सामाजिक सरोकार निभाते हुए क्षेत्र की सीएससी, पीएससी पर आवश्यक्ता अनुसार मेडिकल सामग्रियों का वितरण कार्यक्रम के दौरान जरूरतमंद महिलाओं को आत्म स्वावलंबन बनाने के लिए सिलाई मशीनों, दिव्यांगो के लिए ट्राई साइकिल,व्हील चेयर,श्रवण यंत्र सहित अनेकों उपकरणों का जरुरतमंदों में वितरण किया जाएगा। बांठिया ने बताया कि श्री चंपालाल बांठिया चैरिटेबल ट्रस्ट संरक्षक व आसाम के महामहिम राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया 15 मई को सुबह उदयपुर से रवाना होकर विश्व विख्यात नाकोड़ा जैन तीर्थ पहुंचेंगे जहां पूजा अर्चना करने के बाद दोपहर को बांठिया चेरिटेबल ट्रस्ट व आयोजन समिति द्वारा आयोजित अभिनन्दन समारोह में शिरकत कर कटारिया लाल बाग रिसोर्ट पर लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। कटारिया का इस दौरान जसोल स्थित माता रानी भटियाणी मंदिर व आसोतरा ब्रह्मधाम तीर्थ में दर्शन पूजन कार्यक्रम भी प्रस्तावित है। रात्रि विश्राम नाकोड़ा में करने के बाद कटारिया दूसरे दिन उदयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
कटारिया के बालोतरा आगमन को लेकर श्री चम्पालाल बांठिया चैरिटेबल ट्रस्ट एवं आयोजन समिति ने बैठक आयोजित कर ट्रस्ट सदस्यों को अलग अलग ग्रुप बनाकर सौंपी जिम्मेवारियां,ट्रस्ट अध्यक्ष गणपत बाठिया ने बताया कि हमारे ट्रस्ट संरक्षक गुलाबचंद कटारिया का आसाम के महामहिम राज्यपाल बनने के बाद पहली बार बालोतरा आगमन पर उनके सम्मान में आयोजित होने जा रहे भव्य स्वागत अभिनंदन समारोह को लेकर प्रत्येक वर्ग की हिस्सेदारी तय की जाने का प्रयास किया जा रहा है। ट्रस्ट बैठक में अमराराम सुदेंशा,अरुण सालेचा,बाबुलाल भंसाली, सवाई राम सुथार,पार्षद पुष्पराज चौपड़ा, महेंद्रसिंह गोलिया, अनिल बांठिया, रूपाराम सुथार,रमेश पुरी, साबिर भाई मेहर,सुनील वैष्णव, विक्रम सिंह,महावीर माली,सुरेश माली,चेलाराम,रूपाराम प्रजापत, स्वरूप सिंह सेतराऊ,सांवलराम भाटी, कांतिलाल गहलोत,नगराज प्रजापत,मदनलाल तातेड़,राजेन्द्र सालेचा, महेश,शुभम हुंडिया,ऋषभ तातेड़, सम्पत धरी, हीरालाल गोयल,
कांतिलाल हुंडिया, रोहित जैन, रमेश भंसाली,
हनुमान पालीवाल,उदाराम भाट, हनुमान घांची,
रामचन्द्र डांगी,अनिल बांठिया,संदीप चौपड़ा सहित अनेको भाजपा सदस्य मौजूद रहे।
बालोतरा में बांठिया चेरिटेबल ट्रस्ट सहित विभिन्न संस्थाओं द्वारा राज्यपाल कटारिया के सम्मान में आयोजित होने जा रहे भव्य नागरिक अभिनंदन कार्यक्रमों को लेकर उत्साह के साथ जोर-शोर से तैयारियां भी शुरू की जा चुकी है।
यह भी ज्ञातव्य रहे कि असम के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया का पूर्व पचपदरा विधायक और जनसेवक के नाम से क्षेत्र में पहचाने जाने वाले स्वर्गीय चंपालाल बांठिया के साथ घनिष्ठ परिवारिक और नजदीकी संबंध रहे हैं जो किसी से भी छुपा नहीं है। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं समाजसेवी गणपत बांठिया भी अपने पिता स्वर्गीय चंपालाल बाठिया के पदचिन्हों पर चलने में कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ना चाहते, बांठिया चेरिटेबल ट्रस्ट के संरक्षक गुलाबचंद कटारिया का समय समय पर मार्गदर्शन प्राप्त कर ट्रस्ट अध्यक्ष गणपत बांठिया ट्रस्ट के माध्यम से सामाजिक सरोकार को बखूबी नि
भा रहे हैं।
