जीनगर समाज गणपति मंदिर की 12 वी वर्षगांठ का आज़ भव्य रात्रि जागरण कार्यक्रम के साथ किया जा रहा आगाज़
1 min read
जीनगर समाज गणपति मंदिर की 12 वी वर्षगांठ का आज़ भव्य रात्रि जागरण कार्यक्रम के साथ किया जा रहा आगाज़
AINभारतNEWS से राजस्थान स्टेट ब्यूरो अशरफ मारोठी
बालोतरा (बाड़मेर)
स्थानीय नेहरू कॉलोनी स्थित जीनगर समाज गणपति मंदिर की 12 वीं वर्षगांठ के दौरान आज जीनगर समाज कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य रात्रि जागरण का आयोजन किया जा रहा है। इस कड़ी में कल 10 मई को जीनगर समाज विशाल कलश यात्रा और देव पूजन कार्यक्रम आयोजित करेगा , जीनगर समाज के पार्षद गोविंद जीनगर ने बताया कि इस अवसर पर आयोजित भजन संध्या में आज बिलाड़ा के मशहूर कलाकार मोहित राज, जीनगर समाज के लोकप्रिय कलाकार पारस पंवार सहित कई अन्य कलाकार अपनी मनभावन भजन प्रस्तुतियां पेश करेंगे, पार्षद गोविंद जीनगर ने बताया कि इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों में विभिन्न सामाजिक राजनीतिक और धार्मिक नेताओं को भी किया आमंत्रित, जीनगर ने गणपति मंदिर की वर्षगांठ अवसर पर जीनगर समाज द्वारा आयोजित जागरण एवं विशाल क्लश यात्रा में भक्तों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का किया आह्वान।
