April 7, 2026 14:03:33

AIN Bharat

Hindi news,Latest News In Hindi, Breaking News Headlines Today ,हिंदी समाचार,AIN Bharat

सामाजिक सरोकारों का जीवंत उदाहरण जसोलधाम को मिला राव जोधा सम्मान, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने रावल किशनसिंह जसोल का किया सम्मान

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

[URIS id=18422]

सामाजिक सरोकारों का जीवंत उदाहरण जसोलधाम को मिला राव जोधा सम्मान, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने रावल किशनसिंह जसोल का किया सम्मान

एक बार सभी जसोलधाम के स्वरुप को निहारे – महाराजा गजसिंह जोधपुर

AIN भारत NEWS से राजस्थान स्टेट ब्यूरो अशरफ मारोठी

अपणायत के गढ़ जोधपुर का 565 वा स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया मेहरानगढ़ म्यूजियम ट्रस्ट की ओर से विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय सेवाओं के लिए प्रतिष्ठित को मारवाड़ रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया। जोधपुर के 565 वां स्थापना दिवस पर मुख्य समारोह में श्री राणीं भटियाणी मन्दिर संस्थान जसोल अध्यक्ष रावल किशनसिंह जसोल को मालाणीं क्षेत्र में सामाजिक सरोकार के कार्यो को लेकर राव जोधा सम्मान से नवाजा गया। इस अवसर पर मेहरानगढ़ म्यूजियम ट्रस्ट के मुख्य प्रबन्धन न्यासी महाराजा श्री गजसिंह, केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलात एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी व न्यायधीश हाईकोर्ट जोधपुर पुष्पेंद्रसिंह भाटी के हाथों मारवाड़ का प्रतिष्ठित व सर्वोच्च राव जोधाजी सम्मान रावल किशनसिंह जसोल को दिया गया। इस दौरान केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा की मेहरानगढ़ का यह किला अभेद्य है, ठीक वैसे ही हिंदुस्तान का शौर्य और पराक्रम भी अभेद्य रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि जोधपुर स्थापना दिवस का ये मौका गौरवशाली इतिहास का अनूठा उदाहरण है। मेहरानगढ़ किला विश्व मे अपनी अनूठी पहचान रखता है। जोधपुर री बात में जो अपणायत है वो हमेशा कायम रहे। जोधपुर महाराजा गजसिंह ने कहा कि मेहरानगढ़ लोककला, संस्कृति, पर्यटन, साहित्य, शिक्षा के क्षेत्र में हमेशा अग्रणी रहते हुए कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि सामाजिक सरोकारों के कार्यों के साथ जसोल धाम का आज जो स्वरूप बदला है उसे आप जरूर निहारे रावल किशनसिंह जसोल के मार्गदर्शन में मानवीय संवेदना के साथ सामाजिक सरोकार के कार्यों को किया जा रहा है वह सराहनीय है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय मे हमारा देश टेक्नोलॉजी के माध्यम से आगे बढ़ रहा है। उसी श्रृंखला में हमें भी हमेशा आगे बढ़ना है। उन्होंने कहा कि मेरी ओलखआन आपसे है। आपने मान सम्मान और प्यार दिया है। मेहरानगढ़ तक आने वाली नई सड़क का नामकरण राव जोधा के नाम पर करने की मुहिम को आगे बढ़ाने पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस सड़क का नामकरण राव जोधा के नाम पर करने की घोषणा की इसके लिए मुख्यमंत्री बधाई के पात्र हैं। राजस्थान हाई कोर्ट के जस्टिस पुष्पेंद्र सिंह भाटी ने कहा कि जनता को संविधान में दिए हुए अपने दायित्व का निर्वहन करना चाहिए। उन्होंने सभी दायित्व का मंच से वाचन करते हुए कहा कि जोधपुर राज परिवार के पूर्व नरेश गजसिंह इनका सटीक उदाहरण है।
एक नजर संक्षेप में जसोलधाम के सामाजिक सरोकार कार्य – श्री राणीं भटियाणी मन्दिर संस्थान प्रतिवर्ष जसोलधाम आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सेवा के साथ-साथ बाड़मेर जिले में विभिन्न सामाजिक सरोकार के कार्य कर रहा है। संस्थान गरीब व असहाय लोगो को पेंशन, मेडिकल सुविधा, शिक्षा के क्षेत्र में प्रोत्साहन छात्रवृत्ति व कोचिंग योजना, सन्त महात्माओं के सानिध्य में सामाजिक कुरीतियों को दूर करने का कार्य, जरूरतमंदो को ऊनी वस्त्र, कंबलों का वितरण, अस्पतालों में जन सुविधाओं को लेकर मेडिकल उपकरणों को भेंट, जिला अस्पताल के शौचालयों का जीर्णोद्वार, शिक्षण संस्थानों में मिष्ठान वितरण, प्रतिवर्ष धार्मिक कथा का वाचन, सन्त समागम, पुरातत्व संरक्षण को लेकर प्राचीन छत्रियों व मंदिरों का जीर्णोद्धार, पर्यावरण संरक्षण को लेकर पौधारोपण, प्लास्टिक रोकथाम, बरसाती जल संरक्षण, ओरण का पुनर्विकास सहित सैकड़ों सामाजिक सरोकार के कार्यो को करते हुए संस्थान अपने सामाजिक दायित्व का निर्वहन कर रहा है। श्री राणीं भटियाणी मंदिर संस्थान दीर्घकालीन सोच के साथ आगे बढ़ रहा है,श्री राणीं भटियाणी मंदिर संस्थान को मेहरानगढ़ की ओर से जोधपुर के 565 वें स्थापना दिवस पर इस वर्ष का राव जोधाजी सम्मान दिया गया।

नमस्कार,AIN Bharat में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 7607610210,7571066667,9415564594 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें