कृष्णा सेवा संस्थान इकाई सुंदर कांड समिति ने ंगौवंश में 65 क्विंटल हरा चारा किया वितरण
1 min read
कृष्णा सेवा संस्थान इकाई सुंदर कांड समिति ने ंगौवंश में 65 क्विंटल हरा चारा किया वितरण
AINभारतNEWS राजस्थान स्टेट ब्यूरो अशरफ मारोठी
बालोतरा (बाड़मेर)
कृष्णा सेवा संस्थान इकाई कृष्णा सुन्दरकाण्ड समिति ने गौवंश के लिए 65 क्विंटल हरा चारा किया वितरण,
कृष्णा सुन्दरकाण्ड समिति अध्यक्ष ईश्वर दास ने बताया कि समिति ने सुन्दरकाण्ड से प्राप्त राशी को हमेशा की तरह गौ सेवा में की भेंट, कृष्णा सेवा संस्थान अध्यक्ष धर्मेन्द्र दवे के नेतृत्व में समिति ने 31 क्विंटल हरा चारा बेसहारा गौ वंश में किया वितरित, संस्थान ने 34 क्विंटल हरा चारा हरी ओम गौ शाला भाखरसर को किया भेंट, कृष्णा सेवा संस्थान अध्यक्ष धर्मेन्द्र दवे ने बताया कि समिति अध्यक्ष ईश्वरदास,उपाध्यक्ष प्रेमदास,सचिव भंवरदास,कोषाध्यक्ष बालूदास,सह सचिव गणपत अवस्थी,गोविन्द दास,अचल दास,उमेश माली,श्रवण गिरी,सांवल माली सहित समिति सदस्य प्रत्येक सप्ताह में मंगलवार व शनिवार को शुभकार्यों पर सुन्दरकाण्ड का पाठ करवाने के दौरान आयोजकों से स्वैच्छिक प्राप्त होने वाली धनराशि को गौ सेवा में समर्पित किया जा रहा है,इस भीषण गर्मी के मौसम को देखते हुए जगह जगह गौवंश को चारा पानी की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए समिति गौ सेवा में समर्पण भाव से हमेशा सेवा देने को तैयार हैं। कृष्णा सेवा संस्थान के मार्गदर्शक पारस भंडारी ने कहा कि इस भयंकर गर्मी में समिति गौवंश को हरा चारा उपलब्ध करवाने के साथ साथ पानी की भी प्रयाप्त व्यवस्था करेगी, भंडारी ने कहा कि क्षेत्र में कहीं भी चारे पानी की आवश्यकता होने पर कृष्णा सेवा संस्थान के सदस्यों से सम्पर्क किया जा सकता है। इस अवसर पर समाजसेवी ओम बांठिया,आनंद दवे,राजू माली बिठूजा,विमल मालवीय सहित कृष्णा सेवा संस्थान के सदस्य मौजूद रहे!
