April 7, 2026 12:13:05

AIN Bharat

Hindi news,Latest News In Hindi, Breaking News Headlines Today ,हिंदी समाचार,AIN Bharat

मंडली पुलिस ने दो लाख रुपए किमतन 51 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त किया बरामद, तस्कर फरार

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

[URIS id=18422]

मंडली पुलिस ने दो लाख रुपए किमतन 51 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त किया बरामद, तस्कर फरार

बाड़मेर जिला पुलिस अधिक्षक श्री दिगंत आनंद ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थो की धरपकड़ एवं वांछित अपराधियों की दस्तयाबी हेतु चल रहे अभियान के तहत बालोतरा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुभाषचंद्र खोजा व पचपदरा वृताधिकारी मदनलाल मीणा वृत पचपदरा के सुपरविजन में मंडली थानाधिकारी कमलेश कुमार के नेतृत्व में गठित मंडली थाना पुलिस टीम ने त्वरित नाकाबंदी करने के दौरान एक लग्जरी कार हैक्टर में परिवहन करते 51 किलो ग्राम अवैध डोडा पोस्त किया बरामद, मंडली पुलिस को 2 लाख रूपये किमतन डोडा पोस्त बरामद करने में मिली सफलता।

कार्यवाही पुलिस :- अवैध मादक पदार्थ तस्करी की रोकथाम एवं वांछित अपराधियो की दस्तयाबी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस थाना मण्डली टीम को महाराष्ट्र पुना से चोरी हुई कार थाना मण्डली हल्का में होने की पुलिस कन्ट्रोल रूम से सूचना प्राप्त होने पर पुलिस टीम द्वारा थाना इलाका में संघन तलाशी शुरू की गई। दौराने तलाश वांछित हुलिया की लग्जरी कार नजर आने पर पुलिस टीम को देखकर कार के पास खडा युवक कार के पास दो काले रंग के प्लास्टिक के कट्टे जिसमे अवैध डोडा पोस्त से भरे हुए को छोड़कर कार के अन्दर बैठ कर वाहन को तेज गति से भगाने लगा जिस पर पुलिस टीम द्वारा कार का पिछा कर नाकाबंदी करवाई गई। उक्त कार सरहद रावतसर जिला जोधपुर मे रेत के धोरों मे ईधन खत्म होने पर व लगातार पुलिस का पीछा होता देख चालक कार छोड़कर भाग गया। कार को जब्त कर मौके से 51 किलो अवैध डोडा पोस्त को बरामद किया गया। कार चालक की पहचान रमेश पुत्र डूंगरराम जाति देवासी निवासी मेघावास के रूप हुई है। इस संबंध मे पुलिस थाना मण्डली पर एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान व मुलजिम की तलाश की जा रही है।

नमस्कार,AIN Bharat में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 7607610210,7571066667,9415564594 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें