April 7, 2026 07:54:46

AIN Bharat

Hindi news,Latest News In Hindi, Breaking News Headlines Today ,हिंदी समाचार,AIN Bharat

धोरीमन्ना पुलिस ने तीन लाख रुपए किमतन 75 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद कर एक तस्कर को किया गिरफ्तार

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

[URIS id=18422]

धोरीमन्ना पुलिस ने तीन लाख रुपए किमतन 75 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद कर एक तस्कर को किया गिरफ्तार

AINभारतNEWS से राजस्थान स्टेट ब्यूरो अशरफ मारोठी

बाड़मेर जिला पुलिस अधीक्षक श्री दिगंत आनंद ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थो की धरपकड़ एवं वांछित अपराधियों की दस्तयाबी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत बालोतरा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुभाषचंद्र खोजा व वृताधिकारी वृत गुड़ामालानी शुभकरण के सुपरविजन में धोरीमन्ना थानाधिकारी सुखराम ने मय पुलिस टीम के साथ सरहद धोलीनाडी में मुखबिर की सूचना पर मादक पदार्थ तस्कर भीखाराम विश्नोई निवासी धोलीनाडी के खेत मे बने घर मे दबिश देकर 75 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त किमतन 3 लाख रूपये के बरामद करने मे की सफलता हासिल।
कार्यवाही पुलिस :- धोरीमन्ना थानाधिकारी श्री सुखराम ने मय पुलिस टीम के साथ दिनांक 12.05.2023 को मुखबिर की सूचना पर भीखाराम पुत्र गोरधनराम जाति विश्नोई निवासी धोलीनाड़ी वाले द्वारा डोडा पोस्त की तस्करी करने व उसके कब्जा से डोडा पोस्त बरामद होने की पुख्ता सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुए मुलजिम भीखाराम की ढाणी पर दबिश देकर मुलजिम को किया दस्तयाब, मुलजिम के खेत मे बने घर में छुपाकर रखा 75 किलोग्राम डोडा पोस्त किमतन 3 लाख रूपये के बरामद करने में पुलिस ने की सफलता हासिल । इस संबंध मे पुलिस थाना धोरीमना पर एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर मुलजिम से पूछताछ व अग्रीम अनुसंधान किया जा रहा है।
उक्त कार्यवाही कांस्टेबल हुकमाराम 934 की अहम और सराहनीय भूमिका रही।

नमस्कार,AIN Bharat में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 7607610210,7571066667,9415564594 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें