April 6, 2026 23:47:27

AIN Bharat

Hindi news,Latest News In Hindi, Breaking News Headlines Today ,हिंदी समाचार,AIN Bharat

रक्तकोष के रक्तदाता बने जीवनदाता गर्मी का पारा 45 डिग्री पार रक्तकोष के 6 युवाओं ने किया जरुरतमंदों को रक्तदान

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

[URIS id=18422]

रक्तकोष के रक्तदाता बने जीवनदाता गर्मी का पारा 45 डिग्री पार रक्तकोष के 6 युवाओं ने किया जरुरतमंदों को रक्तदान

AINभारतNEWS से राजस्थान स्टेट ब्यूरो अशरफ मारोठी

बालोतरा उपखंड के राजकीय नाहटा जिला अस्पताल की ब्लड बैंक में सेवा परमोधर्म का निभाया फर्ज, 6 युवाओं ने किया रक्तदान जरुरतमंद मरीजों के लिए आपातकाल में रोजाना रक्त की जरूरत को देखते हुए इस भंयकर गर्मी के मौसम में पारा 45 डिग्री से ज्यादा होने के बावजूद रक्तकोष मित्र मंडल के युवा हमेशा रक्तदान सेवा के लिए समर्पित रहकर मानव सेवा करने में कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ रहे है। संस्थान संस्थापक राजूराम गोल ने बताया की रक्तदाता को जीवन दाता माना जाता है। इस गर्मी के तपते मौसम में रक्तदाता अपने स्वय की परवाह किए बिना रक्तदान करने के लिए हमेशा तत्पर नजर आ रहे है। गोल ने बताया की जरूरतमंद की एक पुकार सुनते ही रक्तकोष संस्थान के युवा सेवा परमोधर्म को सार्थक सिद्ध करने के उद्देश्य को लेकर अपने घरों से निकल पड़ते हैं। गोल ने बताया की मैं स्वयं 28 बार रक्तदान कर चुका हुं। हजारों युवाओं को रक्तदान के लिए प्रेरित कर जरूरतमंदों की मदद के लिए अग्रिम पंक्ति में खड़ा रहता हुं। गोल ने बताया कि में कपड़े का छोटा व्यापारी होने के बावजूद अपना सम्पूर्ण काम काज छोड़ मानव हित के लिए सेवा को समर्पित रहकर सेवा कार्य कर रहा हूं, संस्थान कोषाध्यक्ष मोहम्मद रमजान,अध्यक्ष पंकज सिंह डाबी,महेंद्र परिहार,रावत बौद्ध,विक्रम सिंह चारण, अनोप दर्जी,दिनेश प्रजापत,घेवर राठौड़ हड़मत जीनगर,जोगाराम डांगी सहित कई रक्तदाता सेवा भाव से हमेशा जरुरतमंदों में रक्तदान करने को तत्पर रहते हैं। बालोतरा में आज छः रक्तदाताओं ने किया रक्तदान, रक्तदाता दीपक, खेताराम, पिंटू, स्वरूप,राहुल, स्वरूप जोगसन ने रक्तदान कर तीन मरीजों को दिया जीवन दान, इस अवसर पर काग्रेस जिला कमेटी सचिव सुरेश कुमार माली,राजूराम गोल,गौतम जीनगर,दिनेश बामनिया,गणपत चौहान,राजू चौहान, स्वरुप जोगसन,भजन लाल,धर्मेंद्र सहित गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

नमस्कार,AIN Bharat में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 7607610210,7571066667,9415564594 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें