जिला पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध की बड़ी कार्यवाही,50 लाख रुपए कीमतन 500 कार्टन अवैध शराब बरामद कर 2 आरोपीयों को किया गिरफ्तार
1 min read
जिला पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध की बड़ी कार्यवाही,50 लाख रुपए कीमतन 500 कार्टन अवैध शराब की बरामद, 2 आरोपी गिरफ्तार
AIN भारत NEWS से राजस्थान स्टेट ब्यूरो अशरफ मारोठी
बाड़मेर जिला पुलिस अधिक्षक श्री दिगंत आनंद ने बताया कि जिले मे अवैध मादक पदार्थ/ शराब की धरपकड़ एवं अपराधियों की दस्तयाबी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत पिछले एक सप्ताह में बाड़मेर जिला पुलिस ने अवैध शराब से भरे चार ट्रकों को किया जब्त इस कड़ी में आज बालोतरा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुभाषचंद्र व श्री मदनलाल वृताधिकारी वृत पचपदरा के सुपरविजन मे पचपदरा पुलिस थानाधिकारी राजेन्द्र सिंह चारण के नेतृत्व में उप निरीक्षक ओमप्रकाश गोदारा मय पुलिस टीम ने आज दिनांक 16.05.2023 को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर नेशनल हाईवे 25 पर नाकाबंदी के दौरान एक ट्रक को दस्तयाब कर ट्रक की तलाशी लेने पर 50 लाख रुपए कीमतन पंजाब निर्मित अवैध अंग्रेजी शराब के 500 कार्टन जब्त कर पुलिस ने दो मुलजिमानों को किया गिरफ्तार
कार्यवाही पुलिसः- पचपदरा पुलिस थानाधिकारी राजेन्द्र सिंह चारण के नेतृत्व में उप निरीक्षक ओमप्रकाश गोदारा मय पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कस्बा पचपदरा के नेशनल हाईवे 25 पर की नाकाबंदी के दौरान ट्रक को रूकवा कर तलाशी लेने पर ट्रक की बाडी में भरे बिजली फिटिंग पाइपों के बंडलों के नीचे कंटेनर नुमा कम्पाट मे अवैध पंजाब निर्मित अंग्रेजी शराब से भरे 500 कार्टन जिसमे 365 कार्टन मेकडोल व 135 कार्टन रॉयल स्टेज विस्की शराब के जब्त कर मुलजिम सादाराम पुत्र चौखाराम जाति विश्नोई व रूगनाथ पुत्र वीराराम जाति विश्नोई निवासी राजीव नगर पुर पुलिस थाना सांचौर, जिला जालोर को किया गिरफ़्तार, बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीबन 50 लाख रूपये आंकी गई इस संबंध मे पुलिस थाना पचपदरा पर आबकारी अधिनियम मे तहत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान व पूछताछ की जा रही है।
उक्त कार्यवाही में हैड कांस्टेबल दौलाराम, कांस्टेबल रामचंद्र बेनीवाल, भुपेंद्र सिंह की अहम भूमिका रही।
ज्ञातव्य रहे बाड़मेर जिला पुलिस ने पिछले एक सप्ताह मे अवैध शराब की धरपकड़ अभियान के तहत पुलिस ने अवैध शराब से भरे चार ट्रकों को जब्त कर 2 करोड़ रूपये कीमतन 2505 कार्टून अवैध शराब बरामद करने मे पुलिस ने सफलता हासिल की।
