April 6, 2026 21:57:11

AIN Bharat

Hindi news,Latest News In Hindi, Breaking News Headlines Today ,हिंदी समाचार,AIN Bharat

सीएचसी पीएचसी पर मेडिकल उपकरण पहुंचने से आमजन को मिलेगी राहत:- बांठिया

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

[URIS id=18422]

सीएचसी पीएचसी पर मेडिकल उपकरण पहुंचने से आमजन को मिलेगी राहत:- बांठिया

AINभारतNEWS से राजस्थान स्टेट ब्यूरो अशरफ मारोठी

बालोतरा (बाड़मेर)
श्री चम्पालाल बांठिया चेरिटेबल ट्रस्ट संरक्षक एवं असम के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया बालोतरा आगमन पर आयोजित अभिनंदन कार्यक्रम अवसर पर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों को सीएचसी पीएचसी पर मेडिकल उपकरणों के वितरण का जो जिम्मा सौंपा था वह अब पूरा किया जा रहा है। जनप्रतिनिधियों ने जिम्मेदारियों के साथ क्षेत्रीय सीएचसी पीएचसी पर मेडिकल उपकरणों का किया वितरण श्री चंपालाल बांठिया चेरिटेबल ट्रस्ट अध्यक्ष एवं भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गणपत बांठिया ने बताया कि ट्रस्ट संरक्षक गुलाबचंद कटारिया का असम के राज्यपाल बनने के बाद पहली बार बालोतरा आगमन पर आयोजित अभिनंदन कार्यक्रम अवसर पर सीएचसी पीएचसी पर आवश्यकता अनुसार मेडिकल उपकरणों को वितरण के लिए जनप्रतिनिधियों को सौंपा गया था, जिन्हें मंगलवार को जनप्रतिनिधियों ने सीएचसी व पीएससी प्रभारियों को किया सुपुर्द,मंडली सीएससी पर मेडिकल उपकरणों का वितरण के दौरान नर्स निर्मला,लुणी देवी,ग्रामीण रघुनाथ सिंह राजपुरोहित,
त्रिलोक पालीवाल,श्याम लाल गर्ग, जेठाराम सेन,जसराज सेन सहित अनेको ग्रामीण मौजूद रहे, इस दौरान ट्रस्ट अध्यक्ष गणपत बांठिया ने जसोल स्थित माता राणीं भटियाणी मंदिर व ब्रह्मा धाम आसोतरा में दर्शन कर की पूजा अर्चना, बांठिया ने की क्षेत्र में अमन चैन व आपसी भाईचारे की कामना।

नमस्कार,AIN Bharat में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 7607610210,7571066667,9415564594 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें