चोहटन पुलिस ने अवैध पिस्टल मय 5 जिंदा कारतूस के साथ एक मुलजिम को किया गिरफ़्तार
1 min read
चोहटन पुलिस ने अवैध पिस्टल मय 5 जिंदा कारतूस के साथ एक मुलजिम को किया गिरफ़्तार
AINभारतNEWS राजस्थान स्टेट ब्यूरो अशरफ मारोठी
बाड़मेर जिला पुलिस अधीक्षक श्री दिगंत आनंद ने बताया कि जिले में अवैध हथियारों की धरपकड व वांछित अपराधियों की दस्तयाबी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत श्री सत्येन्द्रपाल सिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बाड़मेर व श्री धर्मेन्द्र डूकिया वृताधिकारी वृत चौहटन के सुपरविजन में श्री भुटाराम थानाधिकारी पुलिस थाना चौहटन के नेतृत्व मे गठित पुलिस टीम ने आरोपी हरखाराम को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक पिस्टल मय 5 जिन्दा कारतूस बरामद करने में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की गई।
पुलिस कार्यवाही :- दिनांक 17 मई की रात्रि मे पुलिस थाना चौहटन पर श्री विशनाराम जाट निवासी लीलसर ने सूचना दी की एक अनजान व्यक्ति को रात्रि में घर मे प्रवेश करने पर दस्तयाब कर बिठाकर रखा गया है, उक्त सूचना पर चौहटन थानाधिकारी भुटाराम के नेतृत्व मे स.उ.नि. नेनाराम,स.उ.नि. सुभान अली पुलिस थाना चौहटन मय पुलिस टीम ने तुरन्त सियागपुरा लीलसर पहुंचकर संदिग्ध व्यक्ति हरखाराम पुत्र कालुराम जाति जाट निवासी प्रेमसिंह की ढाणी देदूसर पुलिस थाना बींजराड को दस्तयाब कर उसकी तलाशी लेने पर उसके कब्जा से पुलिस ने एक पिस्टल मय 5 जिन्दा कारतूस जब्त कर मुलजिम को किया गिरफ्तार इस संबंध मे पुलिस थाना चौहटन पर आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर मुलजिम से पूछताछ व अनुसंधान किया जा रहा है।
