चोहटन पुलिस ने 23 कार्टन बीयर, 108 पव्वे अवैध देशी शराब किया बरामद, एक मुलजिम गिरफ्तार
1 min read
चोहटन पुलिस ने 23 कार्टन बीयर, 108 पव्वे अवैध देशी शराब किया बरामद, एक मुलजिम गिरफ्तार
AINभारतNEWS से राजस्थान स्टेट ब्यूरो अशरफ मारोठी
बाड़मेर जिला पुलिस अधीक्षक श्री दिगंत आनंद IPS ने बताया कि अवैध शराब/मादक पदार्थों की रोकथाम एवं अपराधियों की धरपकड़ हेतु जिलेभर में चलाये जा रहे अभियान के तहत श्री सत्येन्द्रपाल सिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बाड़मेर व श्री धर्मेन्द्र डूकिया वृताधिकारी वृत चौहटन के सुपरविजन में श्री भुटाराम नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना चौहटन के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सरहद नेतराड़़ मे मुखबिर की सूचना पर अवैध 23 कार्टन बीयर, 90 पव्वे अंग्रेजी शराब, 18 पव्वे देशी शराब बरामद करने में सफलता हासिल की।
कार्यवाही पुलिस :- दिनांक 18 मई 2023 को मुखबिर की सूचना पर चोहटन थानाधिकारी भुटाराम के नेतृत्व में श्री नैनाराम स.उ.नि. व श्री सुभानअली स.उ.नि. मय पुलिस टीम ने नेतराड़़ बस स्टेण्ड पर स्थित कैबिन की तलाशी लेने के दौरान पुलिस को अवैध अंग्रेजी शराब के 90 पव्वे मिले उक्त कैबिन पर श्रीमती लेहरी देवी पत्नी हेमाराम जाति जाट निवासी नेतराड़़ बैठी हुई मिली पूछताछ करने पर उसने कैबिन स्वयं का होना बताया जिस पर पुलिस ने नियमानुसार श्रीमती लेहरी देवी को गिरफ्तार कर आरोपी के घर की तलाशी ली गई तो घर पर 23 कार्टन बीयर व 18 पव्वे घूमर देशी शराब के पाये गये जिसे जब्त किया गया। इस सम्बन्ध में पुलिस थाना चौहटन में आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया जाकर अग्रीम अनुसंधान किया जा रहा है।
