April 6, 2026 13:54:47

AIN Bharat

Hindi news,Latest News In Hindi, Breaking News Headlines Today ,हिंदी समाचार,AIN Bharat

चोहटन पुलिस ने नाबालिग के अपहरण मामले मे 05 हजार रुपये के ईनामी अपराधी को किया गिरफ्तार

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

[URIS id=18422]

चोहटन पुलिस ने नाबालिग के अपहरण मामले मे 05 हजार रुपये के ईनामी अपराधी को किया गिरफ्तार

AIN भारत NEWS से राजस्थान स्टेट ब्यूरो अशरफ मारोठी

बाड़मेर जिला पुलिस अधीक्षक श्री दिगंत आनंद ने बताया कि दिनांक 01जन 23 को पुलिस थाना धनाऊ पर मीठाबेरा, बामणोर से एक नाबालिग लड़की के अपहरण के दर्ज प्रकरण में अपहर्ता व आरोपी की दस्तयाबी हेतु दिये निर्देशानुसार श्री सत्येन्द्रपाल सिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बाड़मेर व श्री धर्मेन्द्र डूकिया उप अधीक्षक पुलिस वृत्त चौहटन के निर्देशन में चोहटन थानाधिकारी भुटाराम के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने अथक प्रयास कर नाबालिग को भगाने के मामले मे पिछले पांच माह से फरार आरोपी शीशपाल व नाबालिग अपहर्ता को ग्राम जयमलसर, बीकानेर से दस्तयाब करने मे सफलता हासिल की, बाड़मेर पुलिस अधीक्षक ने आरोपी की दस्तयाबी पर 5 हजार रूपये का ईनाम भी घोषित किया था।
कार्यवाही पुलिसः- अपरहण के प्रकरण में दौराने अनुसंधान व नाबालिग अपहर्ता की तलाशी के आधार पर नाबालिग का अपहरण शीशपाल पुत्र तोलाराम जाति जाट निवासी देराजसर पुलिस थाना शेरुणा जिला बीकानेर द्वारा करना ज्ञात होने पर पुलिस थाना धनाऊ व पुलिस थाना चौहटन की टीमों ने बीकानेर मे आरोपी के घर व संभावित स्थानों पर तलाश की मगर कोई सुराग हाथ नही लगा। इसी दौरान प्रार्थिया ने माननीय उच्च न्यायालय जोधपुर मे हैबियस कॉर्पस रिट याचिका दायर की गई जिसपर बाड़मेर जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा आरोपी व भगवैया की दस्तयाबी पर 5 हजार रूपये ईनाम की घोषणा की गई।
दिनांक 12 मई 2023 को थानाधिकारी भुटाराम ने मय पुलिस जाब्ता के साथ नाबालिग अपहर्ता व मुलजिम शीशपाल की तलाश बीकानेर जिले मे संभावित गांवो मे लगातार चार दिन तक सादा वस्त्रों मे रैकी करते हुए मुलजिम के रहवासी ठिकानों का पता कर दिनांक 16 मई 2023 को पुलिस थाना नया शहर से पुलिस इमदाद लेकर सरहद जयमलसर मे एक बैरे पर पहुंचने पर आरोपी शीशपाल व अपहर्ता को पुलिस की भनक लगते ही फरार हो गये जिस पर पुलिस टीम ने आरोपी शीशपाल व अपहर्ता का पैदल पीछा करते हुए एक सुनसान खेत से दस्तयाब करने में सफलता हासिल की, अपहर्ता को माननीय उच्च न्यायालय जोधपुर के आदेशानुसार पुलिस ने उसके माता पिता को सुपुर्द कर दिया आरोपी शीशपाल को गिरफ्तार कर पुलिस अनुसंधान किया जा रहा है।

नमस्कार,AIN Bharat में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 7607610210,7571066667,9415564594 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें