प्रेम प्रसंग के चलते षड्यंत्रपूर्वक अपहरण करने के बाद, युवक की हत्या कर लाश को आबूपर्वत की पहाङियो में फेंकने के मामले का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ़्तार
1 min read
प्रेम प्रसंग के चलते षड्यंत्रपूर्वक अपहरण करने के बाद, युवक की हत्या कर लाश को आबूपर्वत की पहाङियो में फेंकने के मामले का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ़्तार
AINभारतNEWS से राजस्थान स्टेट ब्यूरो अशरफ मारोठी
बाड़मेर जिला पुलिस अधीक्षक श्री दिगंत आनंद IPS ने बताया कि दिनांक 12 मई 2023 को गोकलाराम जाति रेबारी निवासी हेमावास की गुमशुदगी के सम्बंध में थाना बाखासर पर दर्ज मामले मे उसकी दस्तयाबी हेतु दिये गये निर्देशानुसार श्री सत्येन्द्रपाल सिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बाड़मेर व श्री धर्मेन्द्र डूकिया वृताधिकारी वृत चौहटन के सुपरविजन में बाखासर उ.नि. थानाधिकारी सुरजभान सिंह पुलिस थाना बाखासर मय पुलिस टीम ने गहन अनुसंधान, पुछताछ व आसूचना एकत्रित करते हुए मामले का खुलाशा कर अपहरण करने के बाद हत्या कर लाश आबूपर्वत की पहाड़ियों मे डालने के मामले मे 3 आरोपीयों को गिरफ्तार करने मे सफलता हासिल की गई तथा लाश को आबूपर्वत की पहाड़ियों से बरामद किया गया।
घटनाक्रम का विवरण – दिनांक 10 मई 2023 को गोकलाराम जाति रेबारी निवासी हेमावास के घर से अहमदाबाद जाने का कहकर अहमदाबाद नहीं पहुंचने पर दिनांक 12 मई 2023 को उसके भाई प्रार्थी सेंधाराम की रिपोर्ट पर गुमशुदगी नम्बर 04/2023 थाना बाखासर पर दर्ज की जाकर तलाश शुरू की गई दौराने तलाश गुमशुदा गोकलाराम के मोबाईल नम्बरों की लोकेशन डीसा ,पालनपुर व आबूरोङ की तरफ आने से व संदिग्ध मोबाईल नम्बरों की भी लोकेशन डीसा. पालनपुर ,आबूरोङ व माउंटआबू आने से गुमशुदा की तलाश 3 दिनो तक दिनांक 16,17,18.05.2023 को डीसा ,पालनपुर, आबूरोङ व माउंट आबू की गई, इस दरम्यान प्रार्थी सेंधाराम पुत्र श्री हरकेनराम जाति रेबारी निवासी हेमावास ने बमुकाम आबूरोङ पर एक लिखित रिपोर्ट पेश की कि गोकलाराम की पत्नि मांगीदेवी का पन्नाराम के साथ में प्रेम प्रसंग होने से उसने षङयंत्र रचकर पन्नाराम व मालाराम से मेरे भाई गोकलाराम का अपहरण करवाकर उसकी हत्या कर लाश को छुपा दी है वगैरा रिपोर्ट पर पुलिस थाना बाखासर में दर्ज कर गोकलाराम की लाश व मुलजिमानों की तलाश शुरू की गई।
पुलिस कार्यवाही – प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए दिये गये निर्देशानुसार मृतक गोकलाराम पुत्र श्री हरकेनराम जाति रेबारी निवासी हेमावास की लाश की तलाश श्री सुरजभान सिंह थानाधिकारी पुलिस थाना बाखासर मय जाब्ता व पुलिस चौकी छीपाबेरी आबूपर्वत प्रभारी भवानी सिंह, कांस्टेबल रमेशचन्द्र, आबू पर्वत नगर पालिका टीम व वन विभाग आबू पर्वत की सयुक्त टीमों ने संयुक्त रूप से आबूपर्वत की पहाड़ियों व जंगल में तलाश की गई। मौके पर डॉग स्क्वाड व ड्रोन कैमरा भी लाया जाकर तलाशी में सहायता ली गई। दौराने तलाश दिनांक 18 मई 2023 को मृतक गोकलाराम की लाश ईमली मोड़ से आगे आबूपर्वत की तरफ सरहद आबूपर्वत में डामर सडक से नीचे करीब 200 मीटर गहरी खाई में सड़ी गली हालत में मिली लाश के पास में मृतक के बूट व कमीज भी मिले जिसको प्रार्थी सेंधाराम को दिखाया गया तो लाश, कमीज व बूट अपने भाई गोकलाराम की होना बताया जिस पर लाश की मौके पर वीडियोग्राफी व फोटोग्राफी करवाई गई। मृतक गोकलाराम की लाश का मेडीकल बॉर्ड से राजकीय चिकित्सालय बाड़मेर मे पोस्टमार्टम करवाकर लाश को अन्तिम संस्कार हेतू परिजनो को सुपुर्द की गई। बाखासर पुलिस ने तत्परता से कार्यवाही करते हुए प्रकरण में मुलजिमान पन्नाराम, मालाराम व मांगीदेवी की तलाश पतारसी कर किया दस्तयाब मुलजिमों से गहन पुछताछ करने पर पत्नि मांगीदेवी ने अपने प्रेमी पन्नाराम व उसके दोस्त मालाराम के साथ षडयंत्र रचकर गोकलाराम का अपहरण कर हत्या करना किया स्वीकार, पुलिस ने तीनों मुलजिम पन्नाराम पुत्र श्री वेहनाराम जाति रेबारी उम्र 28 साल पेशा ड्राईविंग निवासी मिठङी पुलिस थाना बाखासर हाल मालगढ डीसा जिला बनासकांठा गुजरात, मालाराम पुत्र श्री प्रेमाराम जाति रेबारी उम्र 26 साल पेशा दुकानदारी निवासी पनोरिया पुलिस थाना बाखासर, मांगीदेवी पत्नि श्री गोकलाराम जाति रेबारी उम्र 20 साल पेशा गृहकार्य निवासी हेमावास पुलिस थाना बाखासर को किया गिरफ्तार,मुलजिमानों की गिरफ्तारी में बाखासर थानाधिकारी सुरजभान सिंह,हैड कांस्टेबल रतनलाल कांस्टेबल रमेश पुनिया,भोजाराम सहित पुलिस थाना बाखासर का रहा विशेष योगदान
