April 6, 2026 08:20:12

AIN Bharat

Hindi news,Latest News In Hindi, Breaking News Headlines Today ,हिंदी समाचार,AIN Bharat

चलती ट्रेन से उतरने के प्रयास में युवक की नीचे गिरने से हुई मौत: मृतक ग्राम पंचायत में LDC के पद पर था कार्यरत

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

[URIS id=18422]

चलती ट्रेन से उतरने के प्रयास में युवक की नीचे गिरने से हुई मौत: मृतक ग्राम पंचायत में LDC के पद पर था कार्यरत

AIN भारत NEWS राजस्थान स्टेट ब्यूरो अशरफ मारोठी

बालोतरा(बाड़मेर)
बालोतरा में सोमवार सुबह चलती ट्रेन से उतरने के प्रयास में एक युवक नीचे गिर गया। सिर में गंभीर चोटें लगने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार सुबह करीब 4.30 बजे मालाणीं एक्सप्रेस गाड़ी जैसे ही बालोतरा रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म पर पहुंची, इस दौरान जल्दबाजी में एक युवक ने चलती ट्रेन से उतरने का किया प्रयास जिंससे युवक मनोहर सिंह (40)
पुत्र गुलाब सिंह निवासी सिवाना की अनियंत्रित होकर नीचे गिरने के कारण सिर में गंभीर चोट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। मृतक जयपुर से कर्मचारी धरने में शिरकत कर अपने घर लौट रहा था,हादसे के बाद जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर बालोतरा के राजकीय जिला नाहटा हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाकर मृतक के परिजनों को सूचना दी गई।
निकटवर्ती धारणा ग्राम पंचायत में एलडीसी के पद पर कार्यरत मृतक मनोहर का 5 साल पूर्व विवाह हुआ था, दो बेटे और पत्नी के साथ मृतक सिवाना तहसील के गुड़ानाल गांव में रह रहा था।

नमस्कार,AIN Bharat में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 7607610210,7571066667,9415564594 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें