April 5, 2026 02:26:59

AIN Bharat

Hindi news,Latest News In Hindi, Breaking News Headlines Today ,हिंदी समाचार,AIN Bharat

बालोतरा क़ृषि मंडी के सामने ट्रक ने नाबालिग साइकिल सवार बालक को कुचला, मौके पर मौत

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

[URIS id=18422]

बालोतरा क़ृषि मंडी के सामने ट्रक ने नाबालिग साइकिल सवार बालक को कुचला, मौके पर मौत

AINभारतNEWS राजस्थान स्टेट ब्यूरो अशरफ मारोठी

बालोतरा शहर के मूंगडा रोड स्थित वीर दुर्गादास कृषि मंडी के आगे आज प्रातः एक ट्रक के नीचे कुचलने से नाबालिग साईकिल सवार की मौके पर मौत, घटना की सूचना मिलने पर बालोतरा थाना पुलिस पहुंची मौके पर, मौके पर भारी तादाद में लोगों की भीड़ जमा हो गई, इस मामले में घटना स्थल का एक सीसीटीवी विडियो फुटेज के अनुसार हादसे की वजह सड़क पर बने बड़े बड़े गड्ढों को माना जा रहा है। हालांकि यह पुलिस जांच का विषय है। बालोतरा नगर परिषद क्षेत्र में जगह जगह पर टूटी फूटी सड़कों खुले मैन हॉल डटी हुई नालियों के खुले ढक्कन नगरपरिषद की कार्यप्रणाली पर भी सवालिया निशान लगा रहे हैं। सड़क निर्माण कार्यों में गुणवत्ता को लेकर लापरवाह नगरपरिषद पर विकास कार्यों के नाम पर खुलेआम भेदभावपूर्ण रवैया अपनाने के साथ सड़क निर्माण कार्यों में नगरपरिषद में भारी भ्रष्टाचार के मामलों की फेहरिस्त लंबी है। सड़क निर्माण कार्य में गुणवत्ता को दरकिनार कर घटिया निर्माण कार्यों की भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो से जांच कराने पर भ्रष्टाचार का अवश्य पटाक्षेप होगा, भविष्य में इस तरह के हादसों की पुनरावृत्ति को रोकने के लिए सड़क निर्माण कार्यों की गुणवत्ता के मामलों में नगरपरिषद कोई समझोता नहीं करे तो इस तरह के सड़क हादसों पर कुछ हद तक अंकुश लगाया जा सकता है।

नमस्कार,AIN Bharat में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 7607610210,7571066667,9415564594 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें