April 5, 2026 02:24:50

AIN Bharat

Hindi news,Latest News In Hindi, Breaking News Headlines Today ,हिंदी समाचार,AIN Bharat

बाड़मेर जिला पुलिस ने पिछले 24घंटों में 1 करोड रूपए कीमतन 22 क्विंटल 63 किलो अवैध डोडा पोस्त सहित तीन वाहनों को किया जब्त

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

[URIS id=18422]

बाड़मेर जिला पुलिस ने पिछले 24घंटों में 1 करोड रूपए कीमतन 22 क्विंटल 63 किलो अवैध डोडा पोस्त सहित तीन वाहनों को किया जब्त

AINभारतNEWS से राजस्थान स्टेट ब्यूरो अशरफ मारोठी

बाड़मेर जिला पुलिस अधीक्षक श्री दिगंत आनंद IPS ने बताया कि जिले मे अवैध मादक पदार्थो की धरपकड़ तथा मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त वांछित अपराधियों की दस्तयाबी हेतु पिछले 24 घंटे में एक विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत श्री सत्येन्द्रपाल सिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बाड़मेर व श्री आनन्दसिंह वृताधिकारी वृत बाड़मेर के सुपरविजन में थानाधिकारी पुलिस थाना सदर, कोतवाली, ग्रामीण व रिको मय टीम तथा जिला स्पेशल टीम (डीएसटी टीम) को आवश्यक निर्देश दिये गये जिसपर पुलिस टीमों ने जारी निर्देशानुसार त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस थाना सदर बाड़मेर मे 3 वाहन एक आईसर ट्रक, एक ईसूजू गाड़ी व एक स्कॉर्पियो गाड़ी जब्त कर भारी मात्रा में 22 क्विंटल 63 किलो डोडा पोस्त कीमतन 1 करोड़ रूपये के बरामद करने में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की

कार्यवाही पुलिस :- दिनांक 24 मई 2023 की रात्री में जिला स्पेशल टीम को जरिये खास मुखबिर से सूचना मिली कि मादक पदार्थ तस्कर एक आईसर ट्रक, एक ईसूजू गाड़ी व एक स्कॉर्पियो में अवैध डोडा पोस्त भरकर पुलिस थाना सदर बाडमेर के हल्का क्षेत्र सरहद बलाऊ में आने वाले है वगैरा ईतलानुसार डीएसटी टीम प्रभारी श्री अमीन खां एएसआई मय टीम व श्री किशनसिंह चारण नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना सदर बाडमेर मय टीम ने सरहद बलाऊ पहुंच कर दौराने नाकाबंदी एक आईसर ट्रक, एक ईसूजू गाड़ी व एक स्कॉर्पियो गाड़ी आते दिखाई दी जो पुलिस जाब्ता को देखकर गाड़ियों को बाडमेर की तरफ भगाने लगे जिस पर श्री गंगाराम नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना कोतवाली बाडमेर मय टीम, श्री परबत सिह नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना बाडमेर ग्रामीण मय टीम व श्री चन्द्र सिंह उ.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना रिको मय टीम को निर्देशित कर पुलिस की संयुक्त टीमों द्वारा मुलजिमान व डोडा पोस्त से भरी गाड़ियों की तलाश पतारसी की तो दौराने तलाश पुलिस को अपने पीछे आते देख तस्कर पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए डोडा पोस्त से भरी तीनो गाडियां सरहद अली का तला बलाऊ में छोड़कर भाग गये। उक्त तीनों गाडियों को पुलिस ने दस्तयाब कर गाड़ियों को चैक किया तो आईसर ट्रक, ईसूजू गाड़ी व स्कॉर्पियो गाड़ी में भारी मात्रा में कुल 22 क्विंटल 63 किलो अवैध डोडा पोस्त बरामद करने में महत्वपूर्ण सफलता अर्जित की, बरामद डोडा पोस्त की अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ रूपये आंकी गई है। उक्त तीनो गाडियों सहित अवैध डोडा पोस्त जब्त कर पुलिस थाना सदर बाडमेर में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर अग्रीम अनुसंधान व अवैध डोडा पोस्त तस्करो की तलाश पतारसी की जा रही है।
उपरोक्त कार्यवाही में डीएसटी सहायक उपनिरीक्षक अमीन खान, डीएसटी हैड कांस्टेबल महिपाल सिंह, हैड कांस्टेबल मेहराम, डीएसटी कांस्टेबल भूपेन्द्र सिंह, शिवरतन, किशोर कुमार, कमांडो दिनेश, सदर थाना कांस्टेबल मोहनलाल, डीएसटी चालक स्वरुप सिंह बाड़मेर का विशेष योगदान रहा।

नमस्कार,AIN Bharat में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 7607610210,7571066667,9415564594 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें