April 4, 2026 21:42:14

AIN Bharat

Hindi news,Latest News In Hindi, Breaking News Headlines Today ,हिंदी समाचार,AIN Bharat

पिस्टल की नोक पर 6 लाख रूपये की लूट प्रकरण मे वांछित ईनामी आरोपी गिरफ्तार

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

[URIS id=18422]

पिस्टल की नोक पर 6 लाख रूपये की लूट प्रकरण मे वांछित ईनामी आरोपी गिरफ्तार

AIN भारत NEWS राजस्थान स्टेट ब्यूरो अशरफ मारोठी

बाड़मेर जिला पुलिस अधीक्षक श्री दिगंत आनंद ने बताया कि जिले मे सम्पति संबंधी अपराधो की रोकथाम एवं अपराधियों की दस्तयाबी हेतु चलाया जा रहा अभियान के तहत श्री सत्येन्द्रपाल सिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बाड़मेर व श्री आनन्दसिंह राजपुरोहित वृताधिकारी वृत बाड़मेर के सुपरविजन में श्री गंगाराम खांवा नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना कोतवाली बाड़मेर के नेतृत्व मे गठित पुलिस टीम ने रात्रि मे पिस्टल की नोक पर व्यापारी से 6 लाख रूपये लूटने के प्रकरण में वांछित ईनामी अपराधी सुरेश कुमार को किया गिरफ्तार

पुलिस कार्यवाही
दिनांक 02 मार्च 2023 को प्रार्थी सुन्दर लाल जाति लोहणां सिन्धी निवासी सरदारपुरा बाड़मेर के साथ हुई लूट की वारदात में छः आरोपीयों को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है। प्रकरण में आरोपी सुरेशकुमार पुत्र भगवानराम जाति विश्नोई निवासी दाता पुलिस थाना सांचौर जिला जालोर जो बाद वाका फरार चल रहा था जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक बाड़मेर ने 2000/- रूपये के ईनाम की घोषणा भी की गई उक्त ईनामी मुलजिम को गिरफ्तार करने थानाधिकारी श्री गंगाराम खावा नि.पु. पुलिस थाना कोतवाली बाड़मेर के नेतृत्व मे पदमपुरी हैड कानि0 मय पुलिस टीम ने आरोपी के संबंध मे जानकारी प्राप्त करते हुए लूट प्रकरण की वारदात के मुख्य आरोपी व घटना के लिये वाहन उपलब्ध करवाने वाले मुलजिम सुरेशकुमार को दस्तयाब कर गिरफ्तार करने में पुलिस ने सफलता हासिल की हैं।

नमस्कार,AIN Bharat में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 7607610210,7571066667,9415564594 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें