April 4, 2026 17:24:14

AIN Bharat

Hindi news,Latest News In Hindi, Breaking News Headlines Today ,हिंदी समाचार,AIN Bharat

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गणपत बांठिया राजस्थान विधानसभा क्षेत्र व्यापारी सम्मेलन प्रभारी मनोनीत

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

[URIS id=18422]

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गणपत बांठिया विधानसभा क्षेत्र व्यापारी सम्मेलन प्रभारी मनोनीत


AIN भारत NEWS राजस्थान स्टेट ब्यूरो अशरफ मारोठी

बालोतरा।
भारतीय जनता पार्टी राजस्थान प्रदेश कार्यसमिति द्वारा केंद्र की मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने पर सभी लोक सभा क्षेत्रों में विशेष संपर्क अभियान चलाया जाएगा, सभी लोकसभा विधानसभा स्तर पर संयोजकों की भाजपा प्रदेश महामंत्री सुशील कटारा ने की नियुक्तियां,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सी पी जोशी , संगठन महामंत्री चन्द्र शेखर के निर्देशानुसार अभियान प्रभारी नियुक्त करते हुए भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य गणपत बांठिया को विधानसभा स्तरीय कार्यक्रम के व्यापारी सम्मलेन का प्रभारी मनोनीत किया गया बाठिया के साथ रवि नैयर व अनुराग शर्मा को भी प्रभारी मनोनीत किया गया, भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य गणपत बाठिया ने बताया कि प्रदेश भाजपा ने मुझे जो दायित्व सौंपा है उसके अनुरूप ही राजस्थान की हर विधानसभा में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ व्यापारियों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए उनको केन्द्र की मोदी सरकार के 9 साल की
बेमिसाल सफलताओं को बताते हुए देश हित में मोदी सरकार की उपलब्धियों के बारे में बतायेंगे।

बांठिया ने बताया कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब से प्रधानमंत्री बने तब से विकास की गंगा बहाई जा रही हैं। भाजपा प्रदेश महामंत्री सुशील कटारा ने बताया कि विशाल जनसभा के लिए माधोराम चौधरी, लक्ष्मीकांत,प्रबुद्धजन सम्मेलन के लिए पी पी चौधरी, राजेन्द्र सिंह शेखावत, डॉ श्याम अग्रवाल, अखिलेश प्रताप सिंह, विपिन योगी, सोशल मीडिया के लिए श्रवण सिंह, जोगेंद्र सिंह राजपुरोहित, सुरेन्द्र कौशिक, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ भोजन पर चर्चा के लिए अरुण चतुर्वेदी, ओंकार सिंह लखावत, शंकरलाल ठाड़ा को मनोनीत किया गया है।

नमस्कार,AIN Bharat में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 7607610210,7571066667,9415564594 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें