नागाणा पुलिस की मादक पदार्थ तस्कर के विरुद्ध कार्यवाही 13 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद, मुलजिम गिरफ्तार
1 min read
नागाणा पुलिस की मादक पदार्थ तस्कर के विरुद्ध कार्यवाही 13 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद, मुलजिम गिरफ्तार
AINभारतNEWS राजस्थान स्टेट ब्यूरो अशरफ मारोठी
बाड़मेर जिला पुलिस अधीक्षक श्री दिगंत आनंद ने बताया कि जिले मे अवैध मादक पदार्थो की धरपकड़ एवं अपराधियों की दस्तयाबी हेतु चल रहे अभियान के तहत श्री सत्येन्द्रपाल सिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बाड़मेर, वृताधिकारी बायतु के सुपरविजन में श्री नरपतदान उ.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना नागाणा मय पुलिस पार्टी ने एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में वांछित मुलजिम देवेन्द्र कुमार के कब्जा से 13 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद कर पुलिस ने अभियुक्त को गिरफतार करने में की सफलता हासिल
कार्यवाही पुलिस – दिनांक 05 जून 2023 को श्री नरपतदान उ.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना नागाणा मय पुलिस टीम ने पुलिस थाना नागाणा पर एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज प्रकरण संख्या 45/23 मे वांछित अभियुक्त देवेन्द्र कुमार उर्फ देवाराम पुत्र श्री पेमाराम जाति जाट निवासी डउकियों की ढाणी (मातासर) पुलिस थाना नागाणा को दस्तयाब कर उसके कब्जा से सरहद डउकियों की ढाणी, मातासर से 13 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडा-पोस्त बरामद करने मे सफलता हासिल की इस सम्बन्ध में मुलजिम के विरूद्ध पुलिस थाना नागाणा पर एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान व पूछताछ की जा रही है।
