October 2, 2025 08:11:44

AIN Bharat

Hindi news,Latest News In Hindi, Breaking News Headlines Today ,हिंदी समाचार,AIN Bharat

आमना नवाज खान व जैनब फातमा ने नीट क्वालीफाई करके माता ,पिता व गुरुजनों का मान बढ़ाया, बनेंगी डॉक्टर

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

[URIS id=18422]

महराजगंज ,भारत में मेडिकल कोर्स की पढ़ाई करने हेतु प्रवेश के लिए राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित राष्ट्रीय पात्रता व प्रवेश परीक्षा (नीट) वर्ष 2023 को उत्तीर्ण कर आमना नवाज खान पुत्री शाहनवाज खान रा०लो०द ०जिलाध्यक्ष महराजगंज निवासी शिकारपुर जिला महराजगंज व जैनब फातमा पुत्री गुलाम शाबीर (शिक्षक गोरखपुर)ने जिले का मान बढ़ाया है। आमना नवाज खान व जैनब फातमा ने इस सफलता का श्रेय अपने माता,पिता व गुरुजनों को दिया है।शुरू से मेधावी रही आमना नवाज व जैनब फातमा दोनो ने गोरखपुर अभ्यास कोचिंग सेन्टर से नीट परीक्षा की तैयारी किया ।जिसमे अपनी कड़ी मेहनत व गुरुजनों के आशीर्वाद से परीक्षा पास कर हौसला बुलंद किया ,अब बनेंगी डॉक्टर। अपने अथक प्रयास में आमना नवाज व जैनब फातमा इस वर्ष 2023 में 720 के पूर्णांक में 621एक बराबर अंक अर्जित कर के एक साथ नीट क्वालीफाई कर एक एक जगह दाखिला का अनोखा इतिहास रच डाला। अब वह एमबीबीएस की पढ़ाई कर डॉक्टर बनेगी। ऐसे ही छात्र देश की धरोहर कहलाते है।

मेधावी छात्रा आमना नवाज व जैनब फातमा के इस उत्कृष्ट सफलता पर अभ्यास कोचिंग सेंटर के गुरुजनों ने दोनो छात्राओं को गोल्डमेडल देकर सम्मानित किए। मृत्युंजय उपाध्याय सब इंस्पेक्टर,कैलाश सिंह ,विपिन सिंह, मारर्कण्डेय दुबे,अनिरुद्ध वैध,संतोष पाण्डेय आदि ने हार्दिक प्रसन्नता ब्यक्त की है।

क्राइम ब्यूरो महराजगंज AIN भारत NEWS कैलाश सिंह

नमस्कार,AIN Bharat में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 7607610210,7571066667,9415564594 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें