रोगमुक्त जीवन के लिए योग गुणकारी :- बांठिया बांठिया ने योग दिवस की पूर्व संध्या पर दी बधाई
1 min read
रोगमुक्त जीवन के लिए योग गुणकारी :- बांठिया
बांठिया ने योग दिवस की पूर्व संध्या पर दी बधाई
AINभारतNEWS से राजस्थान स्टेट ब्यूरो अशरफ मारोठी

बालोतरा।
बांठिया ने योग दिवस की पूर्व संध्या पर आमजन को योग दिवस की बधाई प्रेषित कर रोजाना योगा करने का दिया संदेश ्
भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य गणपत बांठिया ने कहा कि 21 जून बुधवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आम जन ज्यादा से ज्यादा सख्या में अपने नजदीकी योगास्थल पर भाग लेकर रोजाना योग करके की बात कही। योग दिवस की बधाई देते हुए बांठिया ने कहा कि योग वह औषधि है जो ब्रह्माण्ड के किसी भी रोग को ठीक करने की शक्ति रखता है, डॉक्टर के नुस्खे से ठीक नहीं होने वाले लोगों पर भी योग से नियंत्रित किया जा सकता है। आज के इस दौर में योग को रोजमर्रा की जिंदगी मे शामिल करना लोगों के स्वास्थ्यप्रद जीवन अभ्यासों में से एक होगा योग हमें शारीरिक रूप से स्वस्थ रखने के साथ मन और आत्मा को भी शांत रखता है। नियमित योग अभ्यास से मानसिक, शारीरिक और बौद्धिक स्वास्थ्य हमेशा बेहतर होगा, वहीं योगाभ्यास से मनुष्य की जीवनशैली में भी सकारात्मक रूप से बदलाव आने लगता है।
भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य गणपत बांठिया अपने गुजरात अहमदाबाद प्रवास के दौरान भी वहां योग दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेकर योग करेंगे, इस अवसर पर बांठिया ने विश्व शरणार्थी दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी।
