April 3, 2026 13:41:09

AIN Bharat

Hindi news,Latest News In Hindi, Breaking News Headlines Today ,हिंदी समाचार,AIN Bharat

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बाड़मेर का हवाई सर्वे कर बीपरजॉय प्रभावितों के नुकसान की ली जानकारी

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

[URIS id=18422]

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बाड़मेर का हवाई सर्वे कर बीपरजॉय प्रभावितों के नुकसान की ली जानकारी

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सर्वे कर त्वरित राहत पहुंचाने का दिया निर्देश

AINभारतNEWS से राजस्थान स्टेट ब्यूरो अशरफ मारोठी की रिपोर्ट

जयपुर/ बाड़मेर, 20 जून
मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने आज मंगलवार को बाड़मेर जिले में बीपरजॉय चक्रवात से प्रभावित क्षेत्रों का किया हवाई सर्वे, चौहटन, धनाऊ और आसपास के क्षेत्रों में सर्वे करने के बाद मुख्यमंत्री गहलोत ने चक्रवात प्रभावितों से की मुलाकात

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बीपरजॉय तूफान से प्रभावितों से किया संवाद मुख्यमंत्री ने कहा कि बीपरजॉय को गंभीरता से लेते हुए राज्य सरकार द्वारा पूर्व में ही तैयारियां की जा चुकी थीं। मौसम विभाग के अधिकारियों के साथ लगातार समन्वय रखा जा रहा है। बीपरजॉय से कच्चे मकानों, पशुओं, विद्यालय भवनों को नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रभावित क्षेत्रों में सर्वेक्षण कराकर नियमानुसार मुआवजा देने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 17 हजार से अधिक लोगों को बीपरजॉय आने से पूर्व ही शिफ्ट किया जा चुका था, राहत एवं बचाव कार्यों को लेकर आर्मी सहित एसडीआरएफ की 17 और एनडीआरएफ की 8 टीम सहित राहत एवं बचाव कार्यों में आपदा मित्रों की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही, प्रदेश में क्षतिग्रस्त हुई सड़कों, बिजली पोल और ट्रांसफॉर्मर व अन्य की शीघ्र मरम्मत कार्य का अधिकारियों को निर्देश दिया गया हैं |

मुख्यमंत्री गहलोत ने आमजन से अपील की है कि वे नदी या अन्य जलभराव वाले स्थानों पर नहीं जाएं। किसी अनहोनी के अंदेशा होने पर तुरंत प्रशासन को सूचित करें। इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ आपदा प्रबंधन एवं सहायता मंत्री श्री गोविंद राम मेघवाल, बाड़मेर विधायक श्री मेवाराम जैन, जिला कलक्टर श्री अरूण कुमार पुरोहित एवं पुलिस अधीक्षक श्री दिगंत आनंद की मौजूदगी रही।

नमस्कार,AIN Bharat में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 7607610210,7571066667,9415564594 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें