April 3, 2026 13:59:38

AIN Bharat

Hindi news,Latest News In Hindi, Breaking News Headlines Today ,हिंदी समाचार,AIN Bharat

जोधपुर ग्रामीण डीएसपी की सरकारी गाड़ी से निजी कार की जोरदार टक्कर, हादसे में कार सवार महिला की मौत

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

[URIS id=18422]

जोधपुर ग्रामीण डीएसपी की सरकारी गाड़ी से निजी कार की जोरदार टक्कर, हादसे में कार सवार महिला की मौत

AINभारतNEWS से राजस्थान स्टेट ब्यूरो अशरफ मारोठी

बाड़मेर (बालोतरा)
मुख्यमंत्री के कल बाड़मेर विजिट के दौरान ड्यूटी से वापस लौट रहे जोधपुर ग्रामीण डीएसपी की सरकारी गाड़ी की एक निजी कार से हुईं जोरदार टक्कर के बाद कार सवार महिला की हादसे में मौत हो गई, डीएसपी व निजी कार में सवार एक अन्य घायल को बालोतरा अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद किया जोधपुर रेफर, पुलिस सूत्रों के अनुसार पचपदरा बागुंडी के बीच दुधवा पुलिस चौकी सरहद के पास एक निजी कार ठीक करते समय सामने से आ रहे पुलिस वाहन से टकरा गई भीषण टक्कर होने के कारण कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस वाहन में सवार जोधपुर ग्रामीण डीएसपी राजूराम व कार सवार महिला हादसे में घायल हो गए। सूचना मिलने पर पचपदरा थाना दुधवा चौकी पुलिस पहुंची मौके पर घायलों को लाया बालोतरा अस्पताल जहां पर डॉक्टरों ने कार सवार महिला निवेदिता मिश्रा निवासी उड़ीसा को मृत घोषित कर दिया साथ ही गंभीर घायल अवस्था में डीएसपी सहित एक अन्य घायल को प्राथमिक उपचार के बाद किया जोधपुर रेफर, हादसे में दुर्घटनाग्रस्त कार पचपदरा रिफाइनरी इंजीनियर की बताई जा रही है।

नमस्कार,AIN Bharat में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 7607610210,7571066667,9415564594 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें