प्रधानमंत्री मोदी ने अंत्योदय व सेवा के संकल्प की नीतियों को रखा सर्वोपरि :- बांठिया
1 min read
प्रधानमंत्री मोदी ने अंत्योदय व सेवा के संकल्प की नीतियों को रखा सर्वोपरि :- बांठिया
AINभारतNEWS राजस्थान स्टेट ब्यूरो अशरफ मारोठी
बालोतरा।
मोदी सरकार के 9 साल सेवा,सुशासन व गरीब कल्याण को समर्पित कार्यक्रम के तहत भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं व्यापारी सम्मेलनों के विधानसभा क्षेत्रों के प्रभारी गणपत बांठिया ने आज जन संपर्क समर्थन अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में लिया भाग
भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य व राजस्थान विधानसभा क्षेत्रों के व्यापारी सम्मेलन प्रभारी गणपत बांठिया ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि देश मे नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने तब से देश ने विकास के नए आयाम स्थापित किए, मोदी सरकार के नौ साल का कालखंड सेवा, सुशासन व गरीब कल्याण का रहा, इस दौरान भारत के भाग्य व भविष्य को नई दिशा दी जा रही है, राष्ट्रीय सुरक्षा, आत्मनिर्भरता, वैश्विक प्रतिष्ठा, आर्थिक सुदृढ़ीकरण आदि क्षेत्रों में भी ऐतिहासिक उपलब्धियां प्राप्त हुई, बांठिया ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की सरकार ने अपनी नीतियों में अंत्योदय व सेवा के संकल्प को सर्वोपरि रख अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक योजनाएं सुनिश्चित की प्रधानमंत्री की सोच और काम से आज पूरे विश्व में भारत और भारतवासियों का सम्मान बढ़ रहा है। इस दौरान भाजपा नगर मंत्री सुमित रामावत,
रूपाराम प्रजापत, महेंद्र वकील,पुखराज चौहान,
अशोक ,भरत परिहार,रोहित कुमार सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
