“तरवे नमः – मिशन ग्रीन स्कूल कार्यक्रम के तहत शांति निकेतन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में किया वृहद पौधारोपण
1 min read
“तरवे नमः – मिशन ग्रीन स्कूल कार्यक्रम के तहत शांति निकेतन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में किया वृहद पौधारोपण
AINभारतNEWS राजस्थान स्टेट ब्यूरो अशरफ मारोठी
बालोतरा (बाड़मेर)
स्थानीय शांति निकेतन इंग्लिश मीडियम सीनियर सेकेंडरी स्कूल परिसर मे “तरवे नमः – मिशन ग्रीन स्कूल” के तहत आयोजित कार्यक्रम अवसर पर किया वृहद वृक्षारोपण। विद्यालय प्रवक्ता अय्यूब के.सिलावट ने बताया कि इस अवसर पर आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में उपस्थित विद्यालय सचिव ओमप्रकाश चोपड़ा, ट्रस्टी प्रकाश बालड, महावीर इंटरनेशनल अपेक्स के अंतर्राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं आडिटर सीए ओमप्रकाश बांठिया, ट्रस्टी प्रकाश श्रीश्रीमाल के आतिथ्य में विद्यालय प्राचार्य सुधा मदान, स्टाॅफगण सहित विद्यार्थियों कि उपस्थिति में किया वृक्षारोपण
विधालय सचिव ओमप्रकाश चोपड़ा ने बताया कि आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान स्कूल के विधार्थियों मे पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना ही हमारा मुख्य उद्देश्य है। वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान अधिक से अधिक वृक्ष लगाने के लिए स्कूली बच्चों को प्रेरित किया गया
इस दौरान सीए ओमप्रकाश बांठिया ने कहा कि हमारे जीवन में वृक्षों का अत्याधिक महत्व है, वृक्ष रहेंगे तो ही हमारा पर्यावरण सुरक्षित रहेगा, हम स्वस्थ वातावरण में सांस ले सकेंगे, बांठिया ने कहा कि सुखद जीवन के लिए प्रत्येक व्यक्ति को वृक्षारोपण करना चाहिये, विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए बांठिया ने कहा कि हम सभी मिलकर अपने पर्यावरण को सुरक्षित एवं शुद्ध रखेंगे तथा “तरवे नमः – मिशन ग्रीन स्कूल” को आगे बढ़ाएंगे।
कार्यक्रम संयोजक शरद गोयल के साथ नेमाराम चौधरी, अयूब खान एवं समस्त स्टाफ ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई l
