सांचौर पुलिस ने अवैध शराब से भरा मिनी ट्रक और एक पिकअप वाहन किया जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
AINभारतNEWS से राजस्थान स्टेट ब्यूरो अशरफ मारोठी
सांचौर पुलिस की एक सप्ताह में तीसरी बड़ी कार्यवाही, 405 कार्टून अवैध शराब से भरा मिनी ट्रक व एक 23 कार्टून भरा पिकअप वाहन को किया जब्त, एक आरोपी को किया गिरफ्तार।
सांचौर थानाधिकारी निरंजन प्रताप सिंह ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली के आधार पर करड़ा रोड पर स्थित बिश्नोई समाज के बालिका छात्रावास परिसर में एक भूखंड के पास खड़े ट्रक की पुलिस ने दबिश देकर तलाशी के दौरान ट्रक में शराब भरा हुआ पाया जाने पर ट्रक को थाने में लाकर खाली करवाया गया तो ट्रक में 405 कार्टून अवैध शराब भरी हुई थी। जिसको पुलिस ने जब्त कर रूपाराम पुत्र केहरा राम बिश्नोई के खिलाफ मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया इसी तरह शहर के बी ढाणी पर स्थित रहवासी ढाणी से पुलिस ने एक पिकअप गाड़ी को जब्त कर गाड़ी में भरे 23 कार्टून अवैध शराब के बरामद करके सोहन लाल पुत्र मल्लू राम बिश्नोई को किया गिरफ्तार।
