April 3, 2026 02:07:38

AIN Bharat

Hindi news,Latest News In Hindi, Breaking News Headlines Today ,हिंदी समाचार,AIN Bharat

बालोतरा इनरव्हील क्लब ने जेस्ट फॉर जीरो वेस्ट अभियान के तहत उपखंड अधिकारी विवेक व्यास को सौंपा ज्ञापन

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

[URIS id=18422]

बालोतरा इनरव्हील क्लब ने जेस्ट फॉर जीरो वेस्ट अभियान के तहत, उपखंड अधिकारी विवेक व्यास को सौंपा ज्ञापन

AINभारतNEWS से राजस्थान स्टेट ब्यूरो अशरफ मारोठी

बालोतरा। इनरव्हील क्लब का जेस्ट फॉर जीरो वेस्ट अभियान, शहर को साफ सुथरा रखने की मांग को लेकर बालोतरा उपखंड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन, इनरव्हील क्लब अध्यक्ष ममता गोलेछा ने बताया कि बालोतरा इनरव्हील क्लब हमेशा की तरह हर महीने अलग अलग थीम से सेवा समर्पण के कार्य कर रहा है। जुलाई महीने की थीम में जेस्ट फॉर जीरो वेस्ट के तहत बालोतरा को साफ सुथरा बनाने को लेकर बालोतरा शहर के सब्जी बाजार में कपड़े की थैलियों का किया वितरण, जगह जगह क्लब ने पोस्टर लगाकर बालोतरा को साफ सुथरा रखने का आमजन से किया आह्वान, वहीं आज बालोतरा उपखंड अधिकारी विवेक व्यास,डीएसपी नीरज कुमारी शर्मा, सभापति सुमित्रा देवी जैन को ज्ञापन के तहत प्लास्टिक बैग से होने वाली समस्याओं से अवगत करवाया गया, ज्ञापन में बालोतरा जिला को साफ सुथरा और आकर्षित बनाने के लिए प्लास्टिक बैग को पूर्णतया बंद कर बालोतरा शहर सहित आसपास के क्षेत्रों में पर्यावरण जागरूकता अभियान के तहत पौधारोपण अभियान शुरू करने की मांग का ज्ञापन सौंप उपखंड अधिकारी विवेक व्यास को अवगत करवा कर क्लब ने मांग रखी कि नगर परिषद टीम को दिशा निर्देश जारी कर प्लास्टिक बैग को पूर्णतया बंद करवाकर पर्यावरण संरक्षण में सहयोग करने, हर घर में कचरा पात्र का वितरण कर यह सुनिश्चित करें कि शहर में हर कोई सड़कों पर कचरा ना फेंके। इस दौरान रेखा पी डोसी, खुशी मित्तल, क्लब पदाधिकारियों सहित सदस्याओं की मौजूदगी रही।

नमस्कार,AIN Bharat में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 7607610210,7571066667,9415564594 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें