अवैध देसी पिस्टल के साथ धनाऊ पुलिस ने एक युवक को किया गिरफ्तार
1 min read
अवैध देसी पिस्टल के साथ धनाऊ पुलिस ने एक युवक को किया गिरफ्तार
AIN भारत NEWS से राजस्थान स्टेट ब्यूरो अशरफ मारोठी
बाड़मेर जिला पुलिस अधीक्षक श्री दिगंत आनंद ने बताया कि अवैध हथियारों की धरपकड़ एवं वांछित अपराधियों की दस्तयाबी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत श्री सत्येन्द्रपाल सिंह अति. पुलिस अधीक्षक बाडमेर व श्री सुखराम वृताधिकारी वृत चोहटन के निकट सुपरविजन मे श्री चैनप्रकाश उ.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना धनाउ मय पुलिस टीम द्वारा मुलजिम दानाराम को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक अवैध देसी पिस्टल बरामद करने में सफलता हासिल कर मुलजिम के विरूद्ध आमर्स एक्ट में की कार्यवाही
कार्यवाही पुलिसः- श्री चैनप्रकाश उ.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना धनाउ मय टीम द्वारा थाना हल्का मे गस्त के दौरान धनाउ से बिसारणिया जाने वाली सडक पर मुलजिम दानाराम पुत्र चुनाराम जाति नेहरा जाट निवासी हरदानपुरा पुलिस थाना धनाऊ के कब्जा से एक अवैध देसी पिस्टल जब्त कर मुलजिम को गिरफ़तार करने में सफलता हासिल की गई। इस संबंध मे पुलिस थाना धनाउ पर आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर अग्रीम अनुसंधान किया जा रहा है।
