इनरव्हील क्लब बालोतरा की निवर्तमान अध्यक्षा ने नवनिर्वाचित अध्यक्षा ममता गोलेच्छा को सत्र 2023-24 का सौंपा पदभार
1 min read
इनरव्हील क्लब बालोतरा की निवर्तमान अध्यक्षा ने नवनिर्वाचित अध्यक्षा ममता गोलेच्छा को सत्र 2023-24 का सौंपा पदभार

AINभारतNEWS से राजस्थान स्टेट ब्यूरो अशरफ मारोठी
बालोतरा। इनरव्हील क्लब बालोतरा का वर्ष 2023-24 का शपथ ग्रहण समारोह रोटरी भवन बालोतरा में आयोजित हुआ। इनरव्हील क्लब की निवर्तमान अध्यक्षा सुमित्रा खत्री ने नवनिर्वाचित अध्यक्षा ममता गोलेच्छा को इनरव्हील कोलर व पिन प्रदान कर अध्यक्ष पद सौंपा। साथ ही निवर्तमान सचिव चित्रा श्रीमाली ने सचिव पवित्रा डागा को गुलदस्ता व पिन प्रदान कर स्वागत सम्मान किया। साथ ही रजनी शिवनानी ने आइएसओ उमा मुंदड़ा का स्वागत किया। नवनिर्वाचित अध्यक्षा ममता गोलेच्छा ने कहा कि इनरव्हील क्लब एक अंतर्राष्ट्रीय महिला संगठन है जो 103 से अधिक देशों में सक्रिय है। “सेवा का सफर, नई ऊंचाइयों का आगाज, जी हा’ इनस्टील’ यानि दिल से सेवा। इसका आदर्श वाक्य है मित्रता और सेवा- इसका उद्देश्य सच्ची मित्रता को बढ़ावा देना, व्यक्तिगत सेवा को प्रोत्साहन, अन्तर्राष्ट्रीय सद्भावना को बढ़ावा देना रहा है। गोलेच्छा ने बताया कि इनरव्हील क्लब बालोतरा को विकसित करने, सदस्यों के लिए लाभप्रद गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए हम सभी को एक साथ मिलकर काम करना होगा। वर्ष भर में किए जाने वाले सेवा कार्यों की जानकारी देते हुए कहा कि हमें महिला सशक्तिकरण को लेकर गम्भीरता पूर्वक कार्य करना है। समारोह में सचिव पवित्रा डागा ने कहा कि इस सत्र में 12 नये सदस्य ने शपथ ली। अल्पना नाहटा, पिंकी भंसाली, खुशी मित्तल, सन्तोष सालेचा, प्रियंका चौपड़ा, मंजू भण्डारी, सुमन गोलेच्छा, सारिका सिंघवी, रोशना ढेलडीया, दीपशिखा जैन, सीमा गर्ग, सन्तोष कुआड़ नये सदस्यों को शपथ दिलाई। सभी सदस्यों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया। रजनी शिवनानी ने क्लब की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि हमें तन, मन, धन से क्लब की सेवा करनी है। कविता बाफना ने कार्यक्रम का कुशल संचालन किया। इस अवसर पर सीता गर्ग, प्रीति जैन, उषा भंसाली, रेखा डोसी, सरिता अग्रवाल, राजकुमारी खत्री सहित 25 सदस्य उपस्थित रहे।
