रंग महोत्सव की तैयारी शुरू बैठक संपन्न
1 min read
चंदौली रंग महोत्सव की तैयारी बैठक संपन्न
चंदौली /पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर नगर की चर्चित संस्था अस्मिता नाट्य एवं सांस्कृतिक संस्था की एक आवश्यक बैठक संस्था के संरक्षक सदानंद दुबे की आवास पर संपन्न हुआ।
संस्था के संरक्षक सदानंद दुबे ने बताया कि चंदौली रंग महोत्सव जो आज कि आज के दिन में जनपद ही नहीं बल्कि पूर्वांचल में एक अलग स्थान रखती है ल जिसमें विभिन्न प्रदेशों से रंग संस्थाएं भाग लेती हैं और अपनी-अपनी संस्कृति का प्रदर्शन करती हैं जिसे देखकर ऐसा लगता है कि पूरे भारत से आए हुए लोगों ने एक रंगोली का निर्माण किया है।
संस्था महासचिव विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि इस बार का आयोजन 25वां रजत जयंती वर्ष का आयोजन होगा,जो देश के आजादी के अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जाएगा।
इस आयोजन में लगभग दो दर्जन रंग संस्थाओं के आने की संभावना है इसमें मुख्य रूप से मणिपुर,गुजरात, उड़ीसा,असम, बिहार,आंध्र प्रदेश,झारखंड इत्यादि प्रदेशों के रंग संस्थाओं की अनुमति आ चुकी है, वहीं संस्था के संरक्षक ए के सिंह ने कहा कि वर्ष सिल्वर जुबली वर्ष को ऐतिहासिक तरीके से मनाया जाएगा जो काफी समय तक याद किया जाएगा।
यह आयोजन आगामी 1 जनवरी 24 से 5 जनवरी 24 तक किया जाएगा।
बैठक में सर्वश्री दिलीप अग्रवाल, सुभाष तुलश्यान,विष्णुकांत अग्रवाल, डॉक्टर उमा शरण, दिनेश शर्मा प्रमोद अग्रहरी,देवेश कुमार, कृष्णकांत गुप्ता, निर्मल पांडे,अंजू चौहान, गुड्डू विश्वकर्मा, राकेश अग्रवाल आदि लोग शामिल थे।
बैठक की अध्यक्ष ता संस्था केजि अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता व संचालन बिजय कुमार गुप्ता Phle किया।
हंसराज शर्मा MGS (चंदौली) AIN news भारत