November 20, 2026 21:49:53

AIN Bharat

Hindi news,Latest News In Hindi, Breaking News Headlines Today ,हिंदी समाचार,AIN Bharat

ब्रेथ ईजी हॉस्पिटल वाराणसी ने गिरनार आश्रम मे लगाया नि:शुल्क स्वास्थ मेला

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

[URIS id=18422]

ब्रेथ ईजी हॉस्पिटल वाराणसी ने गिरनार आश्रम मे लगाया नि:शुल्क स्वास्थ मेला।

डा एस के पाठक के नेतृत्व में हुआ 265लोगो का हुआ स्वास्थ जांच।

रिपोर्ट जमील अख़्तर वाराणसी

ब्रेथ ईजी चेस्ट सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल अस्सी रामनगर ने 10 दिसंबर 2023 को एक विशाल नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन गिरनार आश्रम में किया जहाँ को एक ही छत के नीचे मरीजों को नि:शुल्क प्रदान की गयी। इस शिविर में 265 लोगो का नि:शुल्क परामर्श नि:शुल्क स्वास्थ्य परिक्षण एवं नि:शुल्क दवा वितरण ब्रेथ ईजी के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. एस.के पाठक वरिष्ठ चेस्ट टी.बी एवं एलर्जी रोग विशेषज्ञ के नेतृत्त्व में किया गया। इस स्वास्थ्य शिविर में चेस्ट रोग एलर्जी रोग नाक कान गला विशेषज्ञ सर्जन ह्रदय रोग विशेषज्ञ एवं फिजिशियन भी उपलब्ध थे।
शिविर का उद्घाटन दिलदार नगर के चेयरमैन अविनाश जैसवाल रंजीत सिंह वाइस प्रेसीडेंट गिरनार आश्रम डा एस के पाठक निदेशक ब्रेथ ईजी हॉस्पिटल विशिष्ट अतिथि के रूप मे सयुक्त रूप से किया।
मुख्य अतिथि अविनाश जैसवाल ने बताया ब्रेथ ईजी चेस्ट स्पेशल्टी हॉस्पिटल अस्सी का यह प्रयास उन मरीजों के लिए यह विशेष रूप से सुविधापूर्ण हैं जिन्हें विश्वस्तरीय चिकित्सा के लिए अपने गाँव या कस्बे से बाहर जाना पड़ता था अब उनके घर के नजदीक में दी गई। डॉ. एस.के पाठक के नेतृत्त्व में हुए इस नि:शुल्क चिकित्सा शिविर के लिए मैं तहे दिल से शुक्रगुजार हूँ क्योकिं इस नि:शुल्क चिकित्सा शिविर के वजह से दिलदार नगर के आस पास क्षेत्र के लोग भी अपना स्वास्थ्य जांच करवा पाए ।
डा एस के पाठक शिविर आए मरीजों स्वस्थ संबंधी बीमारियो को जानकी दी।
डॉ. पाठक ने आगे बताया कि ब्रेथ ईजी चेस्ट स्पेशलिटी हॉस्पिटल अस्सी रामनगर की प्रेरणा उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वाराणसी प्रवास के दौरान मिली थी जिसमे प्रधानमत्री ने स्वयं अपने विज़न स्वस्थ्य भारत का मूल जड़ गावं व कस्बों को लेकर डॉ.पाठक से जिक्र किया था। डॉ. एस के पाठक ने आगे बताया कि कोविड काल से अब तक 10 हजार गंभीर मरीजों को जान बचाई गई और 25 हजार मरीजों का ईलाज किया गया वाराणसी अस्सी रामनगर स्थित में एक ही छत के नीचे कम्पलीट हेल्थ केयर की सुविधा दी गयी है जहाँ मेडिसिन चेस्ट ह्रदय रोग व अन्य रोगों का विश्वस्तरीय पद्दति द्वारा ईलाज हो रहा हैं।
ब्रेथ ईज़ी की निदेशिका सुनीता पाठक ने बताया कि ब्रेथ ईजी विगत बरसो से आस पास जिलों एवम कस्बों में स्वास्थ सम्बंधित रोगों के बचाव व उपचार के लिए पूर्वांचल में एक स्तभ बिंदु बन गया है जहा पर गंभीर स्वास के मरीज एलर्जी व टी.बी. के मरीज का इलाज कम समय व कम खर्च में संभव हो जाता है। दिलदार नगर के चेयरमैन अविनाश जैसवाल ने बताया कि ब्रेथ ईजी द्वारा समय समय पर विभिन्न ग्रामीण व शहरी क्षेत्रो में नि:शुल्क स्वास्थ शिविर का आयोजन एवं स्वास्थ जागरूकता रैली जनता के लिए लाभप्रद रहता है।
इस शिविर में दिलदार नगर के गणमान्य लोग उपस्थिति थे।
इस चिकित्सा शिविर में मरीजों का थर्मल स्कैनिंग कंप्यूटर मशीन द्वारा फेफड़े की जाँच रक्त में ऑक्सीजन मात्रा की जाँच ब्लड शुगर ब्लड प्रेशर की जाँच चेस्ट एक्सरे आदि की जाँच की गयी I चिकित्सा शिविर में आए सभी मरीजों को नि:शुल्क दवा वितरण किया गया।
इस चिकित्सा शिविर में
डा धीरेंद्र श्रीवास्तव डा धीरेंद्र डा साक्षी पाठक डा दिवाकर पांडे डा दिवर्षी दीक्षित ने अपनी सेवाए डा एस के पाठक के नेतृत्व में प्रदान की।
ब्रेथ ईज़ी फाउंडेशन की पूरी टीम ने स्वास्थ शिविर में आये हुए मरीजो के स्वास्थ चेकप में सहयोग प्रदान किया जिसमे सुनील उपाध्याय अभिषेक केशरी अश्विनी पाठक विनीत अभिषेक तिवारी सोनी पूजा यादव अखिलेश संजय रतन आदि लोगों ने सहयोग प्रदान किया।

प्रमुख खबरे

नमस्कार,AIN Bharat में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 7607610210,7571066667,9415564594 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें