चोचकपुर–नगवा पीपा पुल आज से चालू, आवागमन हुआ सुगम
1 min read
ग़ाज़ीपुर। चोचकपुर–नगवा पीपा पुल शुक्रवार से आम जनता के आवागमन के लिए चालू हो गया। पीपा पुल चालू होने से क्षेत्र के लोगों को काफी राहत मिली है। अब लोगों को गंगा नदी के आर-पार आने-जाने में आसानी होगी और अनावश्यक दूरी तय करने से भी छुटकारा मिलेगा।
पीपा पुल शुरू होने से चोचकपुर, नगवा सहित आसपास के गांवों के ग्रामीणों, किसानों, व्यापारियों और राहगीरों को विशेष सुविधा मिलेगी। पुल चालू होने का इंतजार कर रहे लोगों में खुशी का माहौल है। इस आशय की जानकारी बेलसड़ी ग्राम प्रधान/प्रशासक प्रतिनिधि राहुल गोंड उर्फ चिंटू ने दी।
Gazipur ain Bharat
