November 20, 2026 20:29:24

AIN Bharat

Hindi news,Latest News In Hindi, Breaking News Headlines Today ,हिंदी समाचार,AIN Bharat

ड्रग डीलर्स वेलफेयर सोसायटी की हंसराजपुर-मनिहारी इकाई का हुआ गठन, मनोज यादव बने चेयरमैन व नीलेश मिश्रा अध्यक्ष

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

[URIS id=18422]

गाजीपुर। शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 को ड्रग डीलर्स वेलफेयर सोसायटी गाजीपुर की शाखा हंसराजपुर-मनिहारी इकाई का गठन चेयरमैन अजय सर्राफ एवं गौरव राय के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। इस दौरान संगठन की मजबूती, दवा व्यापारियों के हितों की रक्षा तथा उनकी समस्याओं के समाधान के लिए एकजुट होकर कार्य करने पर जोर दिया गया।
बैठक में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन करते हुए मनोज कुमार यादव को चेयरमैन, नीलेश मिश्रा को अध्यक्ष, सोनू चौहान को उपाध्यक्ष, अनिल कुमार राय को महामंत्री, मनोज कुमार सिंह यादव को कोषाध्यक्ष, अब्दुल कलाम को संयुक्त मंत्री, गुड्डू श्रीवास्तव को संरक्षक चुना गया।
इस अवसर पर गाजीपुर इकाई की ओर से संयोजक जय प्रकाश, महामंत्री अश्वनी राय एवं ऑडिटर राम आशीष प्रजापति उपस्थित रहे।
नई कार्यकारिणी के गठन पर ड्रग डीलर्स वेलफेयर सोसायटी गाजीपुर के समस्त पदाधिकारियों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। साथ ही उम्मीद जताई कि नई टीम संगठन को मजबूत बनाने के साथ ही दवा व्यापारियों के हितों एवं समस्याओं के समाधान के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेगी।

AIN Bharat Gazipur

प्रमुख खबरे

नमस्कार,AIN Bharat में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 7607610210,7571066667,9415564594 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें