September 26, 2026 01:25:19

AIN Bharat

Hindi news,Latest News In Hindi, Breaking News Headlines Today ,हिंदी समाचार,AIN Bharat

पुलिस अधीक्षक ने जीआरपी थाने का किया निरीक्षण यात्रियों की सुरक्षा में कमी बर्दाश्त नहीं

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

[URIS id=18422]

पुलिस अधीक्षक ने जीआरपी थाने का किया निरीक्षण यात्रियों की सुरक्षा में कमी बर्दाश्त नहीं
पुलिस अधीक्षक रेलवे अष्टभुजा प्रसाद सिंह ने राजकीय रेलवे पुलिस थाना का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्टेशन पर यात्रियों से वार्ता कर सुरक्षा के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने जीआरपी निरीक्षक को यात्रियों की सुरक्षा बढ़ाने, रात में रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में पेट्रोलिंग बढ़ाने का निर्देश दिया। एसपी ने थाने के बेहतर रख रखाव, शस्त्रागार और अच्छे गारद के लिए पुरस्कार देने की घोषणा की।
बुधवार की अपराह्न एक बजे पुलिस अधीक्षक अष्टभुजा प्रसाद सिंह स्थानीय रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। यहां सबसे पहले उन्होंने फुटओवर ब्रिज पर यात्री से सुरक्षा व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। जीआरपी में एसआई हरिशंकर ने गारद सलामी दी। पुलिस अधीक्षक ने अ​भिलेखों व जब्त सामान, असलहों आदि के रख रखाव की ​स्थिति को देखा। कार्यालय में पहुंच कर अपराधों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि चुनावी ड्यूटी के कारण जीआरपी कर्मियों की संख्या कम हुई है बावजूद यात्रियों की सुरक्षा में कमी नहीं आना चाहिए। विशेष कर ग्रीष्मकालीन ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए नियमित रूप से गश्त करने और यात्रियों की सहायता करने का निर्देश दिया। वर्दी पहन कर जी.आर .पी.कर्मियों को अपनी मर्यादा और दायित्व का विशेष ध्यान देना चाहिए। इस दौरान थाने के रख रखाव पर पुरस्कार देने की घोषणा की। इस मौके पर जीआरपी निरीक्षक सुरेश कुमार सिंह, एसआई रावेन्द्र मिश्र, मुन्ना लाल आदि लोग मौजूद रहे।

प्रमुख खबरे

नमस्कार,AIN Bharat में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 7607610210,7571066667,9415564594 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें