November 4, 2025 03:08:10

AIN Bharat

Hindi news,Latest News In Hindi, Breaking News Headlines Today ,हिंदी समाचार,AIN Bharat

दस किलो गांजा के साथ एक तस्कर को जीआरपी ने किया गिरफ्तार

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

[URIS id=18422]

दस किलो गांजा के साथ एक तस्कर को जीआरपी ने किया गिरफ्तार

डीडीयू नगर। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर राजकीय रेलवे पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से दस किलो गांजा बरामद किया। गिरफ्तार युवक झारखंड से गांजा लेकर दिल्ली जा रहा था। युवक का चालान किया गया।
जीआरपी निरीक्षक सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए संदिग्धों की तलाश मे लगातार जांच पड़ताल की जा रही है। इसी क्रम में गुरुवार की सुबह साढ़े पांच बजे स्टेशन पर चे​किंग अ​भियान चलाया जा रहा है।
प्लेटफार्म संख्या सात और आठ के प​श्चिमी छोर पर स्टेशन नाम पट्टिका बोर्ड के पास एक 40 वर्षीय युवक संदिग्ध हाल मे दिखाई दिया। उसे पकड़ कर उसके बैग की तलाशी लेने पर उसमें गांजा बरामद हुआ। थाने लाकर तौल की गई तो गांजा दस किलो मिला। पूछताछ में युवक ने अपना नाम मु साबिर निवासी
फूस बंगला मस्जिद के पास जोरा पोखरा जिला धनबाद बताया। जीआरपी निरीक्षक सुरेश सिंह ने बताया कि बरामद गांजा की कीमत तीन लाख पचास हजार रुपये आंकी गई है। युवक ने बताया कि वह बिहार और झारखंड से गांजा लेकर दिल्ली , हरियाणा,पंजाब उत्तर प्रदेश में ले जाकर ऊंचे दाम पर बेचता है। युवक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया।

नमस्कार,AIN Bharat में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 7607610210,7571066667,9415564594 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें