November 4, 2025 23:46:19

AIN Bharat

Hindi news,Latest News In Hindi, Breaking News Headlines Today ,हिंदी समाचार,AIN Bharat

चंदौली।पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर में शनिवार को सायं शहर के कालीमहाल चौराहा स्थित राजीव गांधी पार्क में पूर्व प्रधान मंत्री डा• मनमोहन सिंह जी के निधन पर कांग्रेस जनों ने कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित किया।

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

[URIS id=18422]

चंदौली।पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर में शनिवार को सायं शहर के कालीमहाल चौराहा स्थित राजीव गांधी पार्क में पूर्व प्रधान मंत्री डा• मनमोहन सिंह जी के निधन पर कांग्रेस जनों ने कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित किया।

इस मौके पर निवर्तमान जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी ने कहा कि एन डी ए सरकार ने डॉ मनमोहन सिंह जी जैसे महान व्यक्तित्व के अंतिम संस्कार एवं स्मारक बनाने को लेकर अनावश्यक विवाद पैदा किया है। जिस व्यक्तित्व को दुनिया सम्मान दे रही है उनका अंतिम संस्कार भारत सरकार किसी विशेष स्थान की जगह निगम बोध घाट पर करवा रही है। 2010 में कांग्रेस सरकार ने भाजपा द्वारा मांग किए बिना ही पूर्व उपराष्ट्रपति श्री भैरों सिंह शेखावत के निधन के बाद उनके परिवार से बात कर जयपुर में उनके अंतिम संस्कार के लिए तुरंत विशेष जगह आवंटित की एवं वहीं स्मारक निर्माण करवाया। कांग्रेस सरकार ने 2012 में महाराष्ट्र में श्री बाल ठाकरे के निधन के बाद मुंबई के शिवाजी पार्क में विशेष स्थान आवंटित कर अंतिम संस्कार करवाया था।

निवर्तमान शहर अध्यक्ष रामजी गुप्ता ने कहा पूर्व प्रधानमंत्री स्व. डॉ. मनमोहन सिंह जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र के नाम समर्पित रहा। उनके द्वारा लिए गए निर्णयों और जनकल्याणकारी योजनाओं ने देशवासियों को लाभान्वित करने के साथ ही विश्व पटल पर भी सशक्त भारत की नई तस्वीर प्रस्तुत की। ऐसे महान व्यक्तित्व का अंतिम संस्कार ऐसे स्थल पर होना चाहिए था जहां उनकी स्मृति में स्मारक बनाया जा सके। यह उनकी स्मृतियों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होती। कांग्रेस ने हमेशा सभी पार्टियों के नेताओं को सम्मानजनक विदाई दी परन्तु भाजपा द्वारा डॉ मनमोहन सिंह जी के साथ ऐसा व्यवहार दुर्भाग्यपूर्ण है।

कहा कि डा मनमोहन सिंह के निधन पर पूरा देश शोक में है एवं देश के लोगों ने सरकार के इस कदम पर नाराजगी जताई तब जनभावना के दबाव में भाजपा सरकार भविष्य में स्मारक बनाने की घोषणा कर रही है।

श्रद्धांजलि सभा में मुख्यरूप से जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी, शहर अध्यक्ष रामजी गुप्ता, आंनद शुक्ल, प्रदीप मिश्रा, नेहाल अख्तर, दशरथ चौहान,संजय मिश्रा, हमीर साह जायसवाल,डा.नंदलाल प्रसाद,तारिक अब्बास,राधेश्याम यादव,नरेन्द्र तिवारी, फैयाज अंसारी,राकेश राज, धर्मवीर,मोहन गुप्ता,ऋषि दयाल,नवीन पाण्डेय,गोपाल जायसवाल, फिरोज अंसारी,रामआश्रय शर्मा, अलियार गुप्ता,अखिलेश यादव, मोहन लाल कनौजिया,दरसिंगार यादव,मंसूर अली, देवेश कुमार, अरुण कुमार, प्रमोद कुमार, शिव लाल, शहंशाह आदि कांग्रेसजन उपस्थित थे।

Ain भारत न्यूज़

हंसराज शर्मा mgs

नमस्कार,AIN Bharat में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 7607610210,7571066667,9415564594 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें