September 27, 2026 14:40:08

AIN Bharat

Hindi news,Latest News In Hindi, Breaking News Headlines Today ,हिंदी समाचार,AIN Bharat

6 दिन से गायब था प्रिंस पटेल, गंगा में तैरती लाश मिलने पर पहचान

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

[URIS id=18422]

6 दिन से गायब था प्रिंस पटेल, गंगा में तैरती लाश मिलने पर पहचान

 

पीडीडीयू नगर।मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के मढ़िया गांव से छह दिन पहले गायब 22 वर्षीय युवक का शव मंगलवार की शाम अवधूत भगवान रामघाट गंगा में उतराया मिला। लाश मिलने के बाद उसकी पहचान लापता प्रिंस पटेल के रूप में हुयी।

मढ़िया गांव निवासी 22 वर्षीय प्रिंस पटेल पुत्र स्वर्गीय रामकुमार पटेल डेढ़ साल पहले पिता की मृत्यु के बाद बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान पर ट्रैक्टर चलाकर परिवार का भरण पोषण करता था। बीते दो जनवरी की दोपहर प्रिंस पटेल अपनी मां धन्नो देवी से 500 रुपया मांगकर जूता खरीदने की बात कहकर घर से निकाला। लेकिन देर रात तक घर वापस नहीं आया।काफी खोजबीन करने के बाद पता चला कि युवक वाराणसी राजघाट स्थित चंदन शहीद मजार के पास देखा गया है। परिजन वाराणसी पहुंचकर काफी खोजबीन किये। लेकिन सफलता नहीं मिली। परिजन 3 जनवरी को जलीलपुर चौकी पर जाकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराये। मंगलवार की शाम भगवान रामघाट पर गंगा मे उतराया शव मिलने पर दर्जनों ग्रामीण और परिजन जलीलपुर पुलिस चौकी पर पहुंच गये।

प्रमुख खबरे

नमस्कार,AIN Bharat में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 7607610210,7571066667,9415564594 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें