राम पंचायत भटपुरा में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी नवरात्रि पर होगी देवी प्रतिमा की स्थापना, आचार्य श्याम दास महाराज के मुखारबिंद से होगी देवी भागवत कथा
1 min read
प्रयागराज। ग्राम पंचायत भटपुरा में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर देवी की भव्य प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की जाएगी।ग्रामवासियों द्वारा नवरात्रि के नौ दिनों तक पूरे भक्ति भाव और विधि-विधान से माता रानी की पूजा, आरती और भजन-कीर्तन किया जाएगा। देवी प्रांगण को आकर्षक रूप से सजाया जा रहा है।इस वर्ष विशेष आकर्षण के रूप में कथा व्यास आचार्य श्याम दास महाराज के मुखारबिंद से प्रतिदिन देवी भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। कथा के दौरान गाजे-बाजे के साथ समयानुसार आरती और पूजन किया जाएगा।आयोजन समिति ने सभी ग्रामवासियों और क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा का श्रवण कर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है। यजमान अरूण मिश्रा,और जो भी भक्त यजमान बन कर पूजा अर्चना करना चाहते है,वो यजमान बन कर पूजा कर सकते हैं।
