श्री सर्वेश्वरी समूह द्वारा शीत निवारणार्थ जरुरतमंदों में कम्बल का वितरण।
1 min read
श्री सर्वेश्वरी समूह द्वारा शीत निवारणार्थ जरुरतमंदों में कम्बल का वितरण।
अघोर पीठ, सर्वेश्वरी समूह संस्थान देवस्थानम् , अवधूत भगवन राम कुष्ठ सेवा आश्रम. पड़ाव, वाराणसी (उ० प्र०) के तत्वावधान में चंदौली जिले के सकलडीहा ब्लाक में स्थित आदि आश्रम हरिहरपुर के पुनीत प्रांगण में सर्वेश्वरी समूह के अध्यक्ष बाबा औघड़ गुरुपद संभव राम के दिशा-निर्देशन में क्षेत्र के अनेक गांवों के वृद्ध व जरूरतमंद पुरुषों व महिलाओं को भीषण ठण्ड से राहत पहुँचाने हेतु 253 कम्बलों तथा 51 साड़ियों का वितरण किया गया।
इस कार्यक्रम में संस्था के उपाध्यक्षद्वय डॉ० ब्रजभूषण सिंह सुरेश सिंह, संयुक्त मंत्री अरविन्द कुमार सिंह जी, प्रचारमंत्री पारसनाथ यादव अशोक पाण्डेय जी आदि उपस्थित रहे।
विदित हो कि अघोर पीठ, सर्वेश्वरी समूह संस्थान देवस्थानम् , अवधूत भगवन राम कुष्ठ सेवा आश्रम. पड़ाव, वाराणसी (उ० प्र०) के तत्वावधान में ही गत रविवार, 5 जनवरी, 2025 को माँ गंगा के पावन तट पर स्थित श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा अघोरेश्वर भगवान राम साधना स्थली, चितेश्वरनाथ घाट, अराजी लाइन अदलपुरा, मिर्जापुर में भी क्षेत्र के दर्जनभर से अधिक गांवों के वृद्ध व जरूरतमंद पुरुषों व महिलाओं के बीच 1111 कम्बलों का वितरण किया गया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ श्री सर्वेश्वरी समूह के मंत्री डॉ० शिवपूजन सिंह जी द्वारा संस्था के संस्थापक परमपूज्य अघोरेश्वर भगवान राम जी और अध्यक्ष पूज्यपाद बाबा औघड़ गुरुपद संभव राम जी के सुचित्रों पर पुष्पांजलि, माल्यार्पण आरती के उपरांत कम्बल वितरित करके किया । संस्था के प्रधान कार्यालय से अन्य पदाधिकारियों में उपाध्यक्ष डॉ० ब्रजभूषण सिंह, प्रचार मंत्री पारसनाथ यादव , सदस्य डॉ० वामदेव पाण्डेय जी के साथ ही प्रशासनिक अधिकारीयों में चुनार के कोतवाल रविंद्र भूषण मौर्य जी, अदलपुरा के चौकी प्रभारी सुरेश सिंह जी ने भी अपने कर-कमलों से जारुरात्मंदों में कम्बल वितरी किया। कार्यक्रम में अपना स्थानीय निवासी अशोक पाण्डेय गोपाल पाण्डेय गोविंद पांडेय सुनील मिलिंद उमेश सिंह जी, गणेश सिंह संजय मिश्रा आदि ने उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि विगत कई वषों से क्षेत्र के जरूरतमंदों के शीत-निवारणार्थ यह लोकहितकारी कार्यक्रम सर्वेश्वरी समूह द्वारा सम्पादित किया जाता रहा है। इसके अतिरिक्त सर्वेश्वरी समूह के उन्नीस सूत्री कार्यक्रम के तहत आयोजित होने वाला यह कार्यक्रम समूह की देश भर में फैली शाखाओं के माध्यम से हजारों जरुरतमंदों को शीत से बचाने के लिए प्रति वर्ष किया जाता है।