October 3, 2025 19:32:07

AIN Bharat

Hindi news,Latest News In Hindi, Breaking News Headlines Today ,हिंदी समाचार,AIN Bharat

जिला महिला व्यापार मंडल ने माघ मेला 2025 के सेक्टर 69 के पहले व्यापार मंडल की घोषणा क

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

[URIS id=18422]

जिला महिला व्यापार मंडल ने माघ मेला 2025 के सेक्टर 69 के पहले व्यापार मंडल की घोषणा की।

AIN भारत न्यूज संवाददाता गजेन्द्र पाण्डेय कौंधियारा खबर भी असर भी

 

प्रयागराज: माघ मेला 2025 के अवसर पर जिला महिला व्यापार मंडल ने अपनी 26वीं इकाई का गठन किया। यह इकाई विशेष रूप से माघ मेले के दौरान व्यापारियों और खासतौर पर महिला व्यापारियों की समस्याओं को समझने और उनके समाधान के लिए बनाई गई है।

 

इस महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ उपाध्यक्ष और कोषाध्यक्ष श्रीमती हिना खान ने की, जबकि संचालन महासचिव श्रीमती पल्लवी अरोड़ा द्वारा किया गया। 2025 की प्रथम मासिक बैठक इस अवसर पर आयोजित की गई।

हालांकि, अपने व्यक्तिगत कार्यों के कारण जिला महिला व्यापार मंडल की प्रमुख श्रीमती अवंतिका टंडन बैठक में भाग नहीं ले पाईं, लेकिन उन्होंने इस नई इकाई के गठन को अपनी स्वीकृति और शुभकामनाएं दीं

जिला महिला व्यापार मंडल ने माघ मेला 2025 के सेक्टर 69 के पहले व्यापार मंडल की घोषणा की।साथ में रानी केसरवानी को शक्ति चौरा, बीना सारस्वत को साउथ मलाका,मंजू रानी पाण्डेय को बेनीगंज का अध्यक्ष घोषित किया गया ,कुल मिल कर जिला महिला व्यापार मंडल की 29 इकाई हो गई है।

इस बैठक में मंडल की प्रमुख सदस्याएं जैसे लता उपाध्याय, बीना सारस्वत, रानी केसरवानी, शोभा सारस्वत, अनीता गुप्ता, रचना श्रीवास्तव, मंजू रानी पांडेय, रश्मि गौर, विजय लक्ष्मी, देवती गर्ग, गीतांजलि मिश्रा, और निशा अग्रहरि उपस्थित रहीं।

विभिन्न व्यापार मंडलों के अध्यक्षों ने भी माघ मेला 2025 के इस प्रथम व्यापार मंडल के गठन पर शुभकामनाएं प्रेषित कीं और इसकी सराहना की

यह नई पहल माघ मेले के व्यापारिक संचालन में सहयोग, सामंजस्य और महिलाओं की भागीदारी को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

नमस्कार,AIN Bharat में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 7607610210,7571066667,9415564594 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें