द हंस फाउंडेशन ने किशोरियों को किया जागरूक
1 min read
द हंस फाउंडेशन ने किशोरियों को किया जागरूक
AiN भारत न्यूज़ ब्यूरो चीफ प्रयागराज
प्रयागराज यमुनानगर (बारा)
क्षेत्र के चामू ग्राम सभा में सोमवार को द हंस फाउंडेशन के तत्वावधान में किशोरियों से संबंधित एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें किशोरियों को माहवारी आदि से संबंधित आवश्यक जानकारी दी गई। प्रधान प्र. बृजेश कुमार ने कहा कि संस्था का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले लोगों हेतु अतुलनीय है। इससे सभी में जागरूकता आती है। खासकर युवा वर्ग में जागरूकता की नितांत आवश्यकता है। इस अवसर पर संस्था के शोभित शर्मा, अजय सिंह, अभय प्रकाश, रविशंकर, रंजीत सिंह, सुनील सिंह, उपमा पटेल सहित दर्जनों ग्रामीण व बालिकाएं उपस्थित रहीं। संचालन देवेंद्र प्रताप सिंह ने किया।
