स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्थल पर हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया गणतंत्र दिवस
1 min read
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्थल पर हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया गणतंत्र दिवस
AiN भारत न्यूज़ ब्यूरो चीफ प्रयागराज
प्रयागराज ।। यमुनानगर (बारा)
क्षेत्र के वरिष्ठ स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मनपूरन सिंह के स्मारक स्थल नौढ़िया उपरहार, शंकरगढ़ में क्षेत्रीय समाजसेवियों एवं सेनानी वंशजों द्वारा पूरे जोश में गणतंत्र दिवस मनाया गया। उक्त कार्यक्रम का आयोजन भारतीय राष्ट्रीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वंशज व विचार मोर्चा के संस्थापक सूर्यप्रकाश समदरिया ने किया। ध्वजारोहण चंद्रभान सिंह एवं अध्यक्षता सेवानिवृत्त बीडीओ लालबहादुर सिंह ने किया। उनके जाने के बाद बोरिंग टेक्नीशियन प्रयागराज के जिला मंत्री राजेश तिवारी ने दायित्व संभाला। मंच का कुशल संचालन चंद्रमणि त्रिपाठी ने किया। अपने अध्यक्षीय भाषण में बोलते हुए जिला मंत्री राजेश तिवारी मेजा ने कहा कि अभी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी का आरक्षण केवल पौत्र एवं पौत्रियों को ही दिया जाता है, जिसे आगे वाली पीढ़ी को भी दिया जाना चाहिए। साथ ही प्रत्येक सेनानी की स्मारिका उनके जन्मस्थली पर सरकारी खर्चे से बनवाई जानी चाहिए। इस कार्यक्रम के दौरान सैकड़ों सेनानी वंशज एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।
