September 26, 2026 00:30:28

AIN Bharat

Hindi news,Latest News In Hindi, Breaking News Headlines Today ,हिंदी समाचार,AIN Bharat

ट्रैक्टर-ट्राली से गिरकर युवक की मौत:प्रयागराज में अचानक ब्रेक लगाने से हादसा; मजदूर पहिए के नीचे आया

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

[URIS id=18422]

ट्रैक्टर-ट्राली से गिरकर युवक की मौत:प्रयागराज में अचानक ब्रेक लगाने से हादसा; मजदूर पहिए के नीचे आया

 

AiN भारत न्यूज़ ब्यूरो रिपोर्ट प्रयागराज

 

प्रयागराज। के कौंधियारा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई। शुक्रवार शाम करीब 8 बजे जारी बाजार पावर हाउस के पास यह हादसा हुआ।चाकघाट से घूरपुर जा रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर के चालक प्रदीप पटेल ने बाजार की भीड़ देखकर अचानक ब्रेक लगा दिया। इस दौरान ट्रैक्टर में बैठा चंदन पटेल ट्राली के पहिए के नीचे आ गया। घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक चंदन पटेल घूरपुर थाना क्षेत्र के करमा गांव का रहने वाला था। वह अपने परिवार का इकलौता बेटा था। उसके पिता लाल बाबू पटेल राजगीर मिस्त्री का काम करते हैं। चंदन भी कभी-कभी पिता के साथ मजदूरी करता था और ईंट भट्ठे पर भी काम करता था। हादसे के दिन चंदन एक ईंट भट्ठे से ईंट लेकर चाकघाट के एक गांव में गया था। वापस लौटते समय यह दुर्घटना हो गई। कौंधियारा पुलिस ने परिजनों को सूचना दी और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने कई बार ट्रैक्टर चालकों को ओवरलोडिंग और तेज रफ्तार से वाहन न चलाने की हिदायत दी है। लेकिन इसके बावजूद ग्रामीण इलाकों में ट्रैक्टर चालक तेज रफ्तार से वाहन चलाते हैं। इस वजह से अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं।

प्रमुख खबरे

नमस्कार,AIN Bharat में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 7607610210,7571066667,9415564594 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें