November 6, 2025 11:34:09

AIN Bharat

Hindi news,Latest News In Hindi, Breaking News Headlines Today ,हिंदी समाचार,AIN Bharat

वाराणसी पुलिस का एक्शन, चार उर्वरक फर्मों के खिलाफ एफआईआर, नमूने में नीम तेल की पाई मिलावट!

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

[URIS id=18422]

वाराणसी पुलिस का एक्शन, चार उर्वरक फर्मों के खिलाफ एफआईआर, नमूने में नीम तेल की पाई मिलावट!

 

वाराणसी जनपद में पुलिस ने चार उर्वरक फर्मों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। इन फर्मों के उर्वरकों के नमूनों में नीम तेल की मिलावट पाई गई।

 

औद्योगिक इकाइयों द्वारा अनुमत टेक्निकल ग्रेड यूरिया (TGU) के स्थान पर नीम कोटेड यूरिया के उपयोग को रोकने के अभियान में जिला प्रशासन ने चार फर्मों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। इन फर्मों के उर्वरकों के नमूनों में नीम तेल की मिलावट पाई गई जिलाधिकारी एस. राजलिंगम के निर्देश पर मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल की गठित टीम ने पिंडरा तहसील की औद्योगिक इकाइयों पर छापा मारा। जिला कृषि रक्षा अधिकारी बृजेश कुमार विश्वकर्मा और जिला कृषि अधिकारी संगम सिंह ने मेसर्स उत्तरा फूड एंड फीड प्राइवेट लिमिटेड और मेसर्स नंदिनी एग्रो से टेक्निकल ग्रेड यूरिया के नमूने लिए गए।

परीक्षण में नमूनों में नीम तेल की मिलावट पाई गई। जिलाधिकारी के निर्देश पर कंपनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। जिला प्रशासन ने औद्योगिक इकाइयों को चेतावनी दी है कि वे आपूर्तिकर्ताओं से नीम कोटेड यूरिया की मिलावट की पुष्टि करने के बाद ही यूरिया खरीदें। उल्लंघन करने वाली इकाइयों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

नमस्कार,AIN Bharat में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 7607610210,7571066667,9415564594 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें