आर्थिक तंगी से परेशान व्यापारी ने फंदे पर लटका, मौत, संवाद सूत्र जागरण जसरा।
1 min read
आर्थिक तंगी से परेशान व्यापारी ने फंदे पर लटका, मौत, संवाद सूत्र जागरण जसरा।
AiN भारत न्यूज़ क्राइम रिपोर्ट विद्यासागर द्विवेदी प्रयागराज
स्थानीय निवासी एक व्यापारी आर्थिक तंगी से परेशान व्यापारी ने फंदे पर लटक कर जान दे दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जसरा नई बाजार निवासी अनिल केसरवानी 50 पुत्र हरिचरण आर्थिक रूप से परेशान रहा करता था। शनिवार की दोपहर लगभग 12:00 बजे वह अपने कमरे में अकेले था। जबकि उसकी पत्नी सुनीता नीचे के तल में खाना पका रही थी। जबकि उसकी दो बेटियां स्कूल गई थी। अनिल केसरवानी ने कमरे में पंखे के चूल्ला में साड़ी का फंदा लगाकर लटक गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। थोड़ी देर बाद जब पत्नी सुनीता खाना लेकर कमरे में गई तो वहां अनिल को फंदे पर झूलता देख शोर मचाया। शोर गुल सुन कर परिवार के अन्य सदस्य व आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा तथा पंचनामा भरकर चीरघर भेज दिया। लोगों ने बताया कि इन दिनों अनिल केसरवानी आर्थिक रूप से परेशान रहा करता था। तथा कर्ज में भी डूबा हुआ था। जिससे परेशान होकर आत्मघाती कदम उठा लिया। अनिल केसरवानी की दो बेटियां आराध्या केसरवानी 14 वर्ष जो कक्षा 7 की छात्रा है। व प्रज्ञा केसरवानी 10 वर्ष कक्षा 4 में पढती है। वही घटना के बाद परिवार जनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। अनिल केसरवानी दो भाइयों में दूसरे नंबर पर था। जबकि पांच बहनों का विवाह पहले ही हो चुका है।
