September 18, 2025 00:44:37

AIN Bharat

Hindi news,Latest News In Hindi, Breaking News Headlines Today ,हिंदी समाचार,AIN Bharat

21 लेखपालों पर 278 गांवों की जिम्मेवारी।

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

[URIS id=18422]

21 लेखपालों पर 278 गांवों की जिम्मेवारी।

 

AiN भारत न्यूज़ क्राइम रिपोर्ट विधा सागर द्विवेदी प्रयागराज

 

कोरांव/प्रयागराज।।तहसील कोरांव में 21 लेखपाल 278 गांवों का कार्यभार संभाल रहे हैं। जबकि 114 लेखपालों की नियुक्ति होनी चाहिए। वहीं 14 राजस्व निरीक्षकों में सिर्फ 11 राजस्व निरीक्षकों की तैनाती है। इसमें तीन राजस्व निरीक्षक तहसील कार्यालय का कामकाज देखते हैं। नौ राजस्व निरीक्षक दो-दो हलकों का काम देख रहे हैं। तहसील कोरांव में राजस्व से संबंधित अत्यधिक मामले लटके पड़े हैं। आए दिन फरियादी मामलों के निस्तारण के लिए भटक रहे हैं। शिकायतों का निस्तारण समय से नहीं हो पा रहा है। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ इकाई कोरांव के अध्यक्ष इंद्रेश सिंह व मंत्री अतुल तिवारी ने कई बार जिला प्रशासन से लेखपालों की संख्या बढ़ाने की मांग की। एक लेखपाल पर 35 से 36 गांवों का कामकाज संभालना पड़ रहा है। बता दें कि तहसील कोरांव में 278 ग्राम सभाओं में महज 21 की तैनाती है। जबकि 114 लेखपालों की नियुक्ति होनी चाहिए। मामले में एसडीएम कोरांव आकांक्षा सिंह ने बताया कि कुछ नए लेखपाल मिले हैं, जो ट्रेनिंग पर हैं।

नमस्कार,AIN Bharat में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 7607610210,7571066667,9415564594 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें