कांग्रेस संगठन का विकेंद्रीकरण कर सभी कार्यकर्ताओं को देंगे उचित जिम्मेदारी :- ठाकुर अभिमन्यु सिंह
1 min read
कांग्रेस संगठन का विकेंद्रीकरण कर सभी कार्यकर्ताओं को देंगे उचित जिम्मेदारी :- ठाकुर अभिमन्यु सिंह
AIN BHARAT NEWS (खबर भी असर भी) राजस्थान राज्य ब्यूरो अशरफ मारोठी
जालोर/आहोर विधानसभा क्षेत्र कांग्रेस पार्टी प्रभारी एवं फालना ठाकुर अभिमन्यु सिंह ने आहोर विधानसभा क्षेत्र का किया दौरा बतौर विधानसभा प्रभारी के रूप में कांग्रेस पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर ठाकुर अभिमन्यु सिंह ने कांग्रेस संगठन एवं संगठनात्मक मुद्दों पर वरिष्ठ कांग्रेस कमेटी पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं के बीच बैठक में विचार विमर्श कर की सार्थक चर्चा आहोर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यकर्ताओं वरिष्ठ नेताओं के साथ फालना ठाकुर अभिमन्यु सिंह ने बैठक के दौरान संगठन गतिविधियों पर बेबाक चर्चा की इस दौरान कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं में भरपूर जोश और उत्साह का संचार करने का सराहनीय प्रयास किया गया, आयोजित बैठक में जालोर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भंवर लाल मेघवाल, कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती सरोज चौधरी, पीसीसी सदस्य सवाराम पटेल ब्लॉक अध्यक्ष वीरेन्द्र जोशी, पूर्व प्रधान प्रदीप सिंह , उपप्रधान अमृत प्रजापत, सभी मण्डल अध्यक्ष, सभी ब्लॉक सदस्यगण, वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ताओं सहित वरिष्ठ नेतागणों युवा शक्ति की मौजूदगी रही…!!
जालोर जिले के आहोर विधानसभा क्षेत्र में बतौर कांग्रेस प्रभारी ठाकुर अभिमन्यु सिंह की अध्यक्षता में आयोजित होंगे कांग्रेस कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक में फालना ठाकुर अभिमन्यु सिंह ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों को आश्वास्त किया कि उनकी हर एक बात और मुद्दों को प्रदेश आलाकमान तक पहुंचाने की पूरी जिम्मेदारी मेरी होगी आज हम सभी की यह जिम्मेदारी बनती है कि हम सच्चे सिपाही बनकर एक मत से संगठित होकर कांग्रेस पार्टी को मजबूती प्रदान करने की रणनीति बना कर संगठन को मजबूती प्रदान करने में अपना पूरा योगदान दे कांग्रेस पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पूरी ताकत झोंकने का समय आ गया है।
आहोर विधानसभा प्रभारी ठाकुर अभिमन्यु सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में हमेशा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को उचित सम्मान मिलता रहा है। बैठक के दौरान ठाकुर अभिमन्यु सिंह जिंदाबाद, कांग्रेस पार्टी एकता जिंदाबाद नारे लगाते कांग्रेस कार्यकर्ता अतिउत्साहित नजर आ रहे थे।