क्रांतिकारी पत्रकार परिषद प्रयागराज की बैठक सेहुंडा सचिवालय में संपन्न
1 min read
क्रांतिकारी पत्रकार परिषद प्रयागराज की बैठक सेहुंडा सचिवालय में संपन्न
AiN भारत न्यूज़ संवाददाता विनीत द्विवेदी की ख़ास रिपोर्ट शंकरगढ़ प्रयागराज
प्रयागराज ।। यमुनानगर (बारा)
तहसील क्षेत्र स्थित ग्राम सभा सेहुंडा के मिनी सचिवालय में क्रांतिकारी पत्रकार परिषद प्रयागराज की बैठक संपन्न हुई। केन्द्रीय प्रमुख अनिल दुबे आजाद जी के निर्देशन में जिलाध्यक्ष प्रयागराज महेश प्रसाद त्रिपाठी के नेतृत्व में बैठक संपन्न हुई। सर्वप्रथम सीतापुर जिले के पत्रकार की नृशंस हत्या मामले में दिवंगत पत्रकार साथी की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। पत्रकार साथियों को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष महेश प्रसाद त्रिपाठी ने कहा कि देश के चौथे स्तम्भ की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी को सचेत रहना होगा। इसी प्रकार अमेठी में भी एक पत्रकार पर जानलेवा हमला किया गया। आखिर हम लोगों को कब तक इसे सहन करना होगा। सभी साथियों को केन्द्रीय प्रमुख श्री दूबे जी के निर्देशन में एकजुटता दिखाते हुए सोए हुए शासन प्रशासन के अधिकारियों को खुद ही जगाना होगा। इसके लिए शीघ्र ही क्रांतिकारी पत्रकार साथियों का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी प्रयागराज एवं डीएसपी यमुनानगर से भी शिष्टाचार भेंट कर पत्रकारों पर निरन्तर किए जा रहे हमलों के सम्बन्ध में ज्ञापन देकर पत्रकारों के हित में काम करने पर जोर दिया जाएगा। अब किसी भी दशा में पत्रकारों को डराने,धमकाने वाले लोगों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके लिए जिला प्रशासन को पत्रकारों की सुरक्षा व्यवस्था पर गम्भीर मंथन करना होगा। इस दौरान सोनू शुक्ला राजू कुशवाहा, राजू द्विवेदी, विजय शुक्ला, आलोक शुक्ला, रजनीश ओझा, विनीत कुमार, अनिल त्रिपाठी,अंकित द्विवेदी, राज रावत जी, कृष्ण चन्द्र शुक्ला, संजय द्विवेदी, पवन पांडेय, यादवेन्द्र सिंह यादव, सत्येन्द्र यादव, बलराम शुक्ल सतीश द्विवेदी संजीत उपाध्याय सहित कई पत्रकार साथी मौजूद रहे।